Stock Market: खुलते ही शेयर बाजार हुआ धड़ाम, सेंसेक्स 80 अंक लुढ़का
भारत
चेतना मंच
10 Aug 2023 03:58 PM
Stock Market: घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत में गिरावट के साथ, निवेशकों को झटका लगा है. बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) में आज सुबह 80.97 अंक यानी 0.12 फीसदी कम होने के बाद 65,914.84 अंक के स्तर पर कारोबार जारी था. दूसरी तरफ Nifty में भी टूट देखी गई है. एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) में 19.55 अंक यानी 1.10 फीसदी की गिरावट के बाद 19,613 अंक के स्तर पर पहुंच ट्रेंड कर रहा था. शुरुआती कारोबार में वी-गार्ड के शेयर में टूट हुई है. इसी तरह हीरो मोटो कॉर्प में भी एक फीसदी से ज्यादा गिरावट देखी गई है.
एचसीएल टेक (HCL Tech) के शेयर में सबसे अधिक गिरावट से निवेशकों को नुकसान (Stock Market) हुआ. इसी तरह टेक महिंद्रा, एशियन पेंट्स, टीसीएस, नेस्ले इंडिया, आईटीसी, टाटा मोटर्स, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, टाटा स्टील, भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एसबीआई, सन फार्मा और कोटक महिंद्रा बैंक के स्टॉक (Stock in loss)लाल निशान में ट्रेंडिंग होते रहे.
कल बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार
शेयर बाजार कल बढ़त के साथ बंद हो गया था. Sensex में 149 अंक की छलांग के साथ बाजार में स्टॉक बढ़त करते रहे. वहीं Nifty में 61 अंक की उछाल हुई थी.