Stock Market: खुलते ही शेयर बाजार को हुआ नुकसान, सेंसेक्स में 150 अंक की गिरावट
भारत
चेतना मंच
11 Aug 2023 04:13 PM
Stock Market: शेयर बाजार में कारोबार के आखिरी कारोबारी दिन ग्लोबल शेयर बाजार से सबक लेते हुए भारत के शेयर बाजार में भी कमजोरी दर्ज हुई थी. बीएसई सेंसेक्स (Sensex)150 अंक गिरकर खुला था जबकि निफ्टी (Nifty) 19550 के नीचे पहुंच चुका था. शुक्रवार के शुरुआती कारोबार में एचसीएल टेक के शेयरों में चार फीसदी की तेजी दर्ज की जा रही थी जबकि हिंदवेयर के शेयरों में 12 फीसदी की कमजोरी दर्ज होना शुरू हो गई. शुक्रवार के शुरुआती कारोबार में एनबीसीसी इंडिया लिमिटेड के शेयरों में भी तेजी दर्ज की जा रही थी.
अविश्वास प्रस्ताव में ना विपक्ष हारा ना ही सत्ता हारी किन्तु मणिपुर हार गया No Confidence Motion
शेयर बाजार (Stock Market) के शुरुआती कारोबार में आरईसी लिमिटेड, वक्रांगी लिमिटेड, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, वोडाफोन आइडिया लिमिटेड, यस बैंक और अशोक लेलैंड के शेयरों में मामूली तेजी दर्ज की जा रही थी जबकि ज़ी एंटरटेनमेंट के शेयरों में कमजोरी दर्ज हुई थी.
शुक्रवार को सुबह के कारोबार में गौतम अडानी ग्रुप की तीन कंपनियों के शेयरों में कमजोरी थी जिनमें अडानी एंटरप्राइजेज, एसीसी लिमिटेड और अडानी पोर्ट्स के शेयर शामिल हो गया था. गौतम अडानी ग्रुप ई सात कंपनियों के शेयरों में शुक्रवार सुबह के कारोबार में तेजी दर्ज की जा रही थी जिसमें अडानी विल्मर, अडानी पावर, अडानी टोटल गैस, अंबुजा सीमेंट, एनडीटीवी, अडानी एनर्जी सॉल्यूशन और अडानी ग्रीन एनर्जी शेयर शामिल हो गया था.