Stock Market: शेयर बाजार की शुरुआत में हुई गिरावट, सेंसेक्स 240 अंक लुढ़का
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:48 AM
Stock Market: इस हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में कमजोरी दर्ज हुई थी और प्री ओपनिंग सेशन में Sensex 240 अंक गिर गया। जबकि Nifty 19305 के लेवल पर पहुंच गया। शेयर बाजार में कमजोरी की वजह ग्लोबल संकेत बताए जा रहे हैं शेयर बाजार के एक्सपर्ट का कहना है कि ग्लोबल शेयर बाजारों में बढ़ते निराशा बाद की वजह से घरेलू बाजार के सेंटीमेंट पर प्रभाव पड़ रहा है। और दिन के कारोबार में शेयर बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। अगर बात सुबह 9:16 बजे की करें तो BSE Nifty करीब 445 अंक गिरकर 64807 के लेवल पर कामकाज कर रहा था जबकि Nifty 50 118 अंक गिरकर 19,268 के लेवल पर कामकाज जारी था।
शेयर बाजार (Stock Market) के शुरुआती कामकाज की बात करें तो शॉपर्स स्टॉप में 6 फीसदी की कमजोरी दर्ज की जा रही थी जबकि जियो फाइनैंशल में 5 फ़ीसदी की कमजोरी दर्ज हुई थी।
शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में गौतम अडानी ग्रुप की 10 में से आठ कंपनियों के शेयरों में कमजोरी देखी गई थी जबकि अडानी विल्मर और अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर मामूली तेजी पर कामकाज हो रहा था। अंबुजा सीमेंट में 2 फ़ीसदी से अधिक की कमजोरी थी जबकि एसीसी लिमिटेड 1.44 परसेंट कमज़ोर हो गया।
शेयर बाजार के शुरुआती कामकाज में कमजोरी दिखाने वाले शेयरों की बात की जाए तो इसमें पतंजलि फूड, इंफोसिस लिमिटेड, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक, मारुति सुजुकी इंडिया, फेडरल बैंक, मुथूट फाइनेंस, एसबीआई कार्ड्स आदि के शेयर शामिल हो गया था।
शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में तेजी दिखाने वाले शेयरों की बात करें तो गार्डन रीच शिपबिल्डर्स, बजाज फाइनेंस, आईआरसीटीसी, टाटा मोटर्स और एसबीआई कार्ड्स जैसे शेयरों में तेजी दर्ज हुई है।
फेडरल बैंक लिमिटेड, होम फर्स्ट फाइनेंस, आईएसएमटी लिमिटेड, फिनोलेक्स केबल और कोरोमंडल इंटरनेशनल जैसी कंपनियों के शेयरों में शुक्रवार के शुरुआती कारोबार में कमजोरी देखी गई।