Stock Market: शेयर बाजार में गिरावट के साथ हुई शुरुआत, सेंसेक्स 50 अंक लुढ़का
भारत
चेतना मंच
28 Nov 2025 03:17 PM
Stock Market: गुरुवार को शेयर बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हो गई. शुरूआती कारोबार में बंबई शेयर बाजार का sensex 50 अंक गिरकर खुला था जबकि निफ्टी 19600 के नीचे पहुंच गया था. गुरुवार के शुरुआती कारोबार में टाटा कंज्यूमर के शेयरों में 2 फीसदी की कमजोरी थी जबकि एमएमटीसी चार फीसदी की तेजी पर खुला था. गुरुवार के शुरुआती कारोबार में वोडाफोन आइडिया लिमिटेड के शेयरों में करीब 8 फ़ीसदी की तेजी देखी गई जबकि यस बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, रेल विकास निगम और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के शेयरों में कमजोरी थी.
शेयर बाजार के कामकाज (Stock Market) में तेजी दिखाने वाले शेयरों की बात करें तो इंडियाबुल्स रियल एस्टेट, एमएमटीसी लिमिटेड, एनबीसीसी इंडिया जैसी कंपनियों के शेयरों में गुरुवार के शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज हुई है.गुरुवार के शुरुआती कारोबार में सोना 1 हफ्ते के निचले स्तर के करीब घूम रहा था. अमेरिकी अर्थव्यवस्था में सुधार की वजह से डॉलर में मजबूती थी जबकि जापानी मुद्रा 10 महीने के निचले स्तर पर पहुंच चुका था.
Noida breaking news : ग्रेटर नोएडा में एक व्यक्ति की फावड़े से काटकर हत्या, दूसरा घायल, जांच में जुटी पुलिस
गुरुवार के शुरुआती कारोबार में गार्डन रीच शिपबिल्डर्स के शेयरों में तेजी थी जबकि गेटवे डिस्ट्रिपार्क्स और मुथूट फाइनेंस के शेयर भी तेजी पर कामकाज जारी था. शेयर बाजार में तेजी दिखाने वाले शेयरों में फेडरल बैंक, मारुति सुजुकी और एसबीआई कार्ड्स आदि शामिल थे जबकि ज्यादातर बैंकिंग शेयर और रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस आदि के शेयरों में कमजोरी देखी गई.
गुरुवार को अडानी ग्रुप की कंपनियों की बात करें तो शुरुआती कारोबार में Adani Group की सात कंपनियों के शेयरों में कमजोरी थी जबकि एनडीटीवी, अडानी विल्मर और Adani टोटल गैस के शेयरों में मामूली तेजी दर्ज हुई है.