Stock Market: लाल निशान से शेयर बाजार की हुई शुरुआत , सेंसेक्स में 10 अंक की हुई गिरावट
Business Today
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 08:59 PM
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 08:59 PM
Stock Market: शेयर बाजार आज मामूली गिरावट के बाद खुलने के चंद मिनट बाद ही हरे निशान पर बना हुआ है। बीएसई का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स महज 10 अंकों की गिरावट करने के बाद 59746 के स्तर पर खुल गया था तो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 17756 के स्तर पर पहुंचकर खुल गया।
शुरुआती कारोबार में निफ्टी 50 करीब 52 अंकों के फायदे करने के बाद 17789 के स्तर पर बना हुआ था। वहीं, सेंसेक्स 234 अंकों की बढ़त के बाद 59991 के स्तर पर था। सेंसेक्स पर रिलायंस में सबसे अधिक 1.33 फीसद की बढ़त हुई है। इसके अलावा मारुति, एचडीएफसी, आईटीसी समेत 21 स्टॉक्स हरे निशान पर बना हुआ ।
गुरुवार को बाजार का हाल
वैश्विक बाजारों के मिले-जुले संकेतों के चलते धातु, रियल्टी एवं ऊर्जा शेयरों में देखा जाए तो जोरदार लिवाली से बृहस्पतिवार को घरेलू शेयर बाजारों के मानक सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में अच्छी बढ़त देखने को मिली है।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 212.88 अंक यानी 0.36 प्रतिशत की बढ़त के बाद 59,756.84 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 415.98 अंक यानी 0.69 प्रतिशत तक उछल गया था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी ने भी 80.60 अंक यानी 0.46 प्रतिशत की बढ़त हुई है और यह 17,736.95 अंक पर बंद हो गया था।
शेयर बाजारों में बुधवार को 'दिवाली बलिप्रतिपदा' के अवसर पर कारोबार बंद हो गया था। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से टाटा स्टील ने सर्वाधिक 3.02 प्रतिशत की बढ़त हुई है।