Stock Market: शुरुआती कारोबार में बढ़त से मिली राहत, सेंसेक्स 307 अंक चढ़ा
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 04:51 AM
Stock Market: शुरुआती कारोबार में लार्सन एंड टुब्रो (L&T) के शेयर में 3.05 फीसदी उछाल के साथ कारोबार हो रहा था. निफ्टी फ्यूचर्स में सपाट रुख के बावजूद घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को तूफानी तेजी देखी है ।बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) पर 307.01 अंक यानी 0.46 फीसदी उछाल के साथ 67,434.09 अंक के स्तर पर ट्रेडिंग हो गया था.
इसी तरह एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) पर 84.60 अंक यानी 0.42 फीसदी की तेजी के साथ 20,080.95 अंक के स्तर पर कारोबार हो रहा था. शुरुआती कारोबार में आईटीआई लिमिटेड (ITI Limited) में 12 फीसदी उछाल के साथ कारोबार हो रहा था. निफ्टी पर लार्सन एंड टुब्रो के शेयर में सबसे ज्यादा बढ़त के साथ ट्रेडिंग होना शुरू जो गई।
गुर्जर समाज की शान रहे कर्नल की आज है जयंती, देशभर में किए जा रहे हैं यादसेंसेक्स पर इन शेयरों में दिखा उछाल
शुरुआती (Stock Market) कारोबार में लार्सन एंड टुब्रो (L&T) के शेयर में 3.05 फीसदी उछाल के साथ कारोबार जारी था। इसी तरह आईसीआईसीआई बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, पावरग्रिड, टाटा स्टील और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयरों में बढ़त के साथ ट्रेडिंग हो रही थी. इसी प्रकार एक्सिस बैंक, विप्रो, इन्फोसिस, सन फार्मा, एनटीपीसी, एचसीएल टेक, भारती एयरटेल, आईटीसी और एसबीआई के शेयरों में तेजी के साथ कारोबार चल रहा है।
इन शेयरों में हुआ नुकसान
सेंसेक्स पर हिन्दुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, इंडसइंड बैंक, नेस्ले इंडिया और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में लाल निशान के साथ ट्रेडिंग हो गया।
निफ्टी में दो अंक यानी 0.01 फीसदी की बढ़त के साथ 20,116 अंक के स्तर पर कारोबार जारी था. इससे संकेत मिल रहे थे कि मंगलवार को दलाल स्ट्रीट की शुरुआत पॉजिटीव हो सकती है। हालांकि, प्री-ओपनिंग सेशन में सेंसेक्स में 280 अंक का उछाल देखने को मिला. वहीं, निफ्टी में 20,080 अंक के ऊपर कारोबार हुआ था।
कोटक सिक्योरिटीज के हेड ऑफ रिसर्च (रिटेल) श्रीकांत चौहान ने बताया कि अमेरिकी बाजारों में रात के सत्र में तेजी की वजह से शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी देखी है।