Stock Market: शेयर बाजार की शुरुआत में हुई उछाल, सेंसेक्स में 8 अंक की हुई बढ़त
Stock Market: Business started with green mark, investors benefited from rise in Sensex
भारत
चेतना मंच
27 Nov 2025 03:56 PM
Stock Market: घरेलू शेयर बाजार की आज फ्लैट शुरुआत देखने को मिली है. बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) पर 8.79 अंक यानी 0.01 फीसदी की बढ़त करने के बाद 65,228.82 अंक के स्तर पर ट्रेडिंग होना शुरू हो गया था. इसी तरह एनएसई निफ्टी पर 16.05 अंक यानी 0.08 फीसदी की उछाल के बाद 19,412.50 अंक के स्तर पर ट्रेडिंग होना शुरू हो गया. निफ्टी पर सिप्ला के शेयर में सबसे अधिक 2.69 फीसदी की तेजी के साथ ट्रेडिंग हो गई थी. वहीं, जियो फाइनेंशियल के शेयर में लगातार तीसरे दिन पांच फीसदी की टूट के साथ ट्रेडिंग हो चुका था.
सेंसेक्स पर इन शेयरों में देखी बढ़त
Sensex पर एक्सिस बैंक के शेयर को देखा जाए तो सबसे ज्यादा 0.68 फीसदी (Stock Market) की तेजी के साथ ट्रेडिंग हो गई थी. इसी प्रकार पावरग्रिड, इन्फोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा स्टील, एशियन पेंट्स, एक्सिस बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, टाटा मोटर्स, एनटीपीसी, टीसीएस और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर में बढ़त पर कारोबार हुआ.
IND-IRE Final T20: आज खेला जाएगा टी20 सीरीज का आखिरी मैच, इन खिलाड़ियों को आज मिल सकता है मौका
इन शेयरों में दिखी टूट
सेंसेक्स पर शुरुआती कारोबार को देखा जाए तो जियो फाइनेंशियल सर्विसेज, सन फार्मा, भारती एयरटेल, इंडसइंड बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और आईटीसी के शेयरों में लाल निशान के साथ ट्रेडिंग होना शुरू हो गया.
Nifty से मिल रहे संकेत
एनएसई IX पर गिफ्ट निफ्टी (Nifty) में 44 अंक यानी 0.23 फीसदी की बढ़त पर 19,358.50 अंक के स्तर पर ट्रेडिंग हो रही थी. इससे संकेत मिल रहे थे कि दलाल स्ट्रीट की शुरुआत आज पॉजिटीव हो गया है.
एशियाई शेयर बाजार भी दिखे सपाट
निवेशक टेक सेक्टर की दिग्गज कंपनी Nvidia के तिमाही नतीजों का इंतजार कर रहे हैं. इस वजह से एशियाई शेयर बाजार में एक रेंज में कारोबार किया गया.
सिक्योरिटीज मार्केट में बात करें तो डील करने पर रोक लगाया है. इसके अलावा अगले आदेश तक रेड्डी किसी भी लिस्टेड कंपनी में डायरेक्टर पद पर काम नहीं कर पाने वाले हैं. इसके साथ निवेशक शंकर शर्मा सहित 21 अन्य इकाई एवं व्यक्ति अगले आदेश तक कंपनी के शेयरों की बिक्री नहीं कर पाने वाले हैं. इस फैसले का असर भी दलाल स्ट्रीट के सेंटिमेंट पर देखा गया है.