Stock Market: शुरुआत में बढ़त से निवेशक हुए मालामाल, सेंसेक्स में 250 अंक की हुई बढ़त
भारत
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 02:43 PM
भारत
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 02:43 PM
Stock Market: गुरुवार को शेयर बाजार के कामकाज की शुरुआत तेजी पर हुई है। और शुरुआती कारोबार में BSE शेयर बाजार 250 अंक की तेजी के साथ खुल गया है. बीएसई सेंसेक्स 250 अंक की तेजी पर कामकाज जारी था जबकि निफ्टी 19500 के ऊपर खुल गया था. Stock Market के शुरुआती कारोबार में पारस डिफेंस के शेयरों में 12 फ़ीसदी की तेजी दर्ज की गई और अडानी पावर के शेयर 4 फ़ीसदी तक पहुंच गया।
शेयर बाजार (Stock Market) के शुरुआती कारोबार में डिफेंस और एयरोस्पेस से जुड़े कंपनियों में काफी तेजी दर्ज की जा रही थी. बुधवार शाम को भारत के चंद्रयान 3 की सफलता की वजह से एयरोस्पेस सेक्टर की कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिली थी।
चंद्रयान-3 की सफलता पर पाकिस्तानी सीमा हैदर ने परिवार के साथ फोड़े पटाखे, हिंदुस्तान जिंदाबाद के लगाए नारे, देखें वीडियो
गुरुवार के शुरुआती कारोबार में संधार टेक्नोलॉजीज के शेयरों में करीब 5 फ़ीसदी की तेजी देखी गई। जबकि जियो फाइनेंसियल सर्विसेज के शेयरों में 5 फीसदी की कमजोरी थी और यह ₹213 के लेवल पर कामकाज कर जारी था।
शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी दिखाने वाले शेयरों की बात करें तो इसमें हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड, भारत डायनॉमिक्स लिमिटेड, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, पारस डिफेंस, लार्सन एंड टूब्रो, एम टार टेक्नोलॉजी, मिश्र धातु निगम लिमिटेड और वालचंदनगर इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर शामिल हो गया था।
भारत के चंद्रयान मिशन की सफलता के बाद दुनिया के कई दिग्गज ब्रोकरेज हाउस ने भारत के सैटेलाइट लॉन्च मार्केट की सूची में भारत की रैंकिंग में सुधार आया है। इससे मेक इन इंडिया इनीशिएटिव को बल मिलने की उम्मीद है और दुनिया के एयरोस्पेस बाजार में भारत की दावेदारी मजबूत होना शुरू हुई है।
अगर भारत के स्पेस सेक्टर को खोलने की बात करें तो हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड और एल&टी इस कारोबार में विजेता कंपनियां बनकर उभरना शुरू हुई है। ग्लोबल रॉकेट और सेटेलाइट मार्केट 29 अरब डॉलर का है और आने वाले समय में भारत में इसकी हिस्सेदारी बढ़ जाती है।