Stock Market: बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स ने 296 अंक की लगाई छलांग
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:36 AM
Stock Market: एशियाई शेयर बाजारों में उछाल के बीचघरेलू शेयर बाजार की शुरुआत बुधवार को बढ़त के साथ हुई. बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) पर आज सुबह 296.46 अंक यानी 0.46 फीसदी की तेजी करने के बाद 65,372.28 अंक के स्तर पर ट्रेडिंग हो रही थी. इसी तरह एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) पर 81.30 अंक यानी 0.42 फीसदी की तेजी के साथ 19,423.95 अंक के स्तर पर ट्रेडिंग हो रही थी. निफ्टी पर जियो फाइनेंशियल (Jio Financial) के शेयर में सबसे ज्यादा 4.15 फीसदी उछाल के साथ ट्रेडिंग हो गया था. इसी तरह हिंडाल्को, टाटा स्टील और यूपीएल में एक-एक फीसदी की तेजी के साथ कारोबार हो रहा था. वहीं, बीपीसीएल में एक फीसदी से ज्यादा गिरावट के साथ कारोबार जारी है.
सेंसेक्स पर इन शेयरों में दिखा उछाल
Sensex पर (Stock Market) Jio Fin में 3.09 फीसदी उछाल के साथ ट्रेडिंग हो रही थी. इसी तरह टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, टाटा मोटर्स, एचसीएल टेक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एक्सिस बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, जेएसडब्ल्यू स्टील, इन्फोसिस, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारती एयरटेल, आईटीसी, बजाज फिनजर्व, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, सन फार्मा, कोटक महिंद्रा बैंक, टीसीएस, टाइटन, विप्रो और इंडसइंड बैंक के शेयरों में उछाल हुई है.
खास खबर : अब गन्ने के रस से दौड़ेंगी नोएडा- दिल्ली की कारें, पूरी जानकारी यहांइन शेयरों में दिखी टूट
सेंसेक्स पर पावरग्रिड के शेयर में सबसे ज्यादा 0.52 फीसदी की टूट के साथ कारोबार हो रहा था. इसी तरह हिन्दुस्तान यूनिलीवर और एशियन पेंट्स के शेयरों में लाल निशान के साथ ट्रेडिंग होना शुरू हो गया.
Gift Nifty से मिल रहे थे ये संकेत
NSE IX पर गिफ्ट निफ्टी में 18 अंक यानी 0.09 फीसदी की तेजी के साथ 19,529 अंक के स्तर पर कारोबार हो रहा था. इससे संकेत मिल शुरू हुआ है कि आज दलाल स्ट्रीट की शुरुआत बढ़त के होने वाली है. प्री-ओपनिंग सेशन में ऐसा देखने को भी मिला जब सेंसेक्स में 180 अंक का उछाल देखने को मिला और निफ्टी में 19,430 अंक के ऊपर कारोबार जारी रह गया था.