Stock Market: बाजार में बढ़त से हुई रौनक, सेंसेक्स ने 141 अंक की लगाई छलांग
भारत
चेतना मंच
31 Aug 2023 03:37 PM
Stock Market: घरेलू शेयर बाजार में आज बढ़त के साथ कारोबार जारी था. बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) पर 141.86 अंक यानी 0.22 फीसदी की बढ़त के साथ 65,229.11 अंक के स्तर पर ट्रेडिंग हो रही थी. इसी तरह एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) पर 20.90 अंक यानी 0.11 फीसदी की बढ़त के साथ 19,368.35 अंक के स्तर पर कारोबार हो रहा था. निफ्टी पर जियो फाइनेंशियल के शेयर में पांच फीसदी बढ़त के बाद अपर सर्किट लगा. वहीं, अडानी एंटरप्राइजेज में सबसे ज्यादा 2 फीसदी की टूट के साथ कारोबार हो रहा था.
Sensex पर जियो फाइनेंशियल के शेयर में 4.86 फीसदी उछाल के साथ कारोबार जारी था. इसी तरह एचसीएल टेक, मारुति, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा मोटर्स, टाइटन, इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील, पावरग्रिड, लार्सन एंड टुब्रो, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, एसबीआई, अल्ट्राटेक सीमेंट, एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, विप्रो, नेस्ले इंडिा और रिलायंस इंडस्ट्रीज में हरे निशान के साथ कारोबार हो रहा था.
Noida News : सितंबर में अधिक चक्कर लगाएगी नोएडा मेट्रो ट्रेन
इन शेयरों में दिखी टूट (Top Losers at Sensex)
सेंसेक्स पर भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, सन फार्मा, कोटक महिंद्रा बैंक और एशियन पेंट्स के शेयरों में लाल निशान के साथ ट्रेडिंग होना शुरू हो गया था.
Gift Nifty से मिल रहे थे ये संकेत
NSE IX पर गिफ्ट निफ्टी में 10 अंक यानी 0.05 फीसदी की गिरावट के साथ 19,468.50 अंक के स्तर पर कारोबार हो रहा था. इससे संकेत मिल रहे थे कि दलाल स्ट्रीट की शुरुआत सपाट रह सकती है. प्री-ओपनिंग सेशन में सेंसेक्स में 70 अंक की तेजी देखने को मिली. वहीं, निफ्टी में 19,370 अंक के ऊपर कारोबार जारी था.
चीन की औद्योगिक गतिविधियों से जुड़े कमजोर आंकड़ों की वजह से एशियाई शेयर बाजारों में अगस्त महीने में कमजोरी का रुख देखने को मिला और यह तय हो गया है कि यह महीने इस साल फरवरी के बाद स्टॉक मार्केट के निवेशकों के लिए सबसे बुरा रहने वाला है. वहीं, अमेरिका की इकोनॉमी से जुड़े अहम आंकड़ों के रिलीज से पहले निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया हुआ है.