Stock Market: शेयर बाजार में उछाल के साथ हुई शुरुआत, सेंसेक्स में 333 अंक की हुई बढ़त
भारत
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 07:41 PM
भारत
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 07:41 PM
मुंबई: शेयर बाजार (Stock Market) की शुरुआत आज काफी तेजी के साथ हुई है। बीएसई का सेंसेक्स 333 अंकों की तेजी करने के बाद 58744 के स्तर पर पहुंचकर खुल गया था तो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी करीब 126 अंक चढ़कर 17438 के स्तर पर पहुंचकर कारोबार कर रहा है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 606 अंकों की छलांग लगाकर 59,017.59 के स्तर पर पहुंच चुका है तो वहीं, निफ्टी 17,493 तक पहुंचकर कारोबार कर रहा था।
शुरुआती कारोबार (Stock Market) में सेंसेक्स पर सारे ही स्टॉक्स हरे निशान पर पहुंच गए थे। सेंसेक्स सुबह के कारोबार में 58900 के पार पहुंच कर कारोबार हो रहा है।वहीं, निफ्टी 152 अंकों की तेजी करने के बाद 17464 के स्तर पर कारोबार हो रहा था। निफ्टी टॉप गेनर में अल्ट्राटेक सीमेंट, विप्रो, टाटा मोटर्स, आईसीआईसीआई बैंक और हिन्डाल्को जैसे स्टॉक पहुंच गए हैं तो टॉप लूजर में केवल कोल इंडिया शामिल है।
सेंसेक्स के सभी 30 शेयर हरे निशान के साथ कारोबार हो रहा है। सबसे ज्यादा भारती एयरटेल वाले शेयर के दौरान 2 प्रतिशत से अधिक को तेज़ी हुई है।
अमेरिकी बाजारों में भी हुई उछाल
वॉल स्ट्रीट का प्रमुख संवेदी सूचकांक डाऊ जोंस सोमवार को 550 अंक यानी 1.86 पर्सेंट की तेजी के साथ 30185 के स्तर पर बंद हुआ था। अमेरिकी शेयर बाजार का एक अन्य सूचकांक नैस्डैक कंपोजिट भी 3.43 पर्सेंट या 354 अंकों की उछाल के साथ 10675 के स्तर पर बंद हुआ। जबकि, एसएंडपी में लिवाली के चलते 2.65 पर्सेंट की या 94 अंकों की तेजी के साथ 3677 के स्तर पर बंद होने में कामयाब रहा।