
आज फ्रूटी दुनिया के लाखों बच्चों और बड़ो के दिलों पर राज करती हैं ।समृद्ध और रसदार फ्रूटी का एक घूँट ही फलों के असली राजा आम को पीने का अहसास कराती हैं ।इसका स्वादिष्ट आम का स्वाद आपको कुछ ही समय में तरोताजा कर देता है।
पारले एग्रो देश में टेट्रा पैक लाने वाली पहली कंपनी थी।टेट्रा पैक से भरतीय लोग अज्ञात थे।अन्य पेय पदार्थ काँच की बोतलों मे बेचा जाता था जो की उपभोग के बाद दुकान मे वापिस करना होता था।लेकिन आप फ्रूटी के इस पैक को अपने साथ कही भी ले जा सकतें थे।पारले एग्रो की संयुक्त एमडी और सीएमओ नादिया चौहान का कहना है की एक अंतर्राष्ट्रीय यात्रा के दौरान उन्होनें टेट्रा पैक देखा था।
जब नादिया चौहान ने बिजनेस सम्हाला तब उन्होने फ्रूटी मे कई बदलाव किये।मसलन फ्रूटी की पैकिंग पहले हरे रंग की होती थी। जो बाद मे बदल कर पीले रंग के टेट्रा पैक मे आने लगी।जो पके हुए आम का रंग होता है ।साल 2004 मे उन्होने फ्रूटी का च्जोता समोसा पैक भी लॉन्च किया जो हर गाँव ,गली, नुक्कड़ मे काफी प्रचलित रहा ।इसका मूल्य मात्र 2.5 रुपये था जो आम आदमी की पहुच मे था।इससे कंपनी की सेल में काफी इजाफा हुआ। भारत में आम को फलों के राजा के रूप में देखा जाता है और फ्रूटी से लोग हर मौसम में आम का स्वाद ले सकते हैं।विविधीकरण की आवश्यकता को पहचानते हुए और एक ही उत्पाद पर निर्भरता कम करने के लिए, नादिया ने एप्पी फ़िज़ और एलएमएन जैसी नई पेशकशों की शुरुआत की। टेट्रा पैक में पहला फ्रूट ड्रिंक होने से लेकर पीईटी बोतल में पहला ड्रिंक होने तक, फ्रूटी ने हर तरह से नवप्रवर्तन किया है।यही बात वास्तव में फ्रूटी को सबसे भरोसेमंद ब्रांडों में से एक और भारत का सबसे पसंदीदा आम पेय बनाती है।इनकी टैग लाइन "मैंगो फ्रूटी - फ्रेश एंड जूसी" ने मार्केट मे लीडर के रूप में अपनी स्थिति मजबूत करने में मदद की है।
आज पारले एग्रो 8,000 करोड़ रुपये की कंपनी है। पारले एग्री ने फ्रूटी के अलावा एप्पल ड्रिंक Appy Fizz और पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर Bailley के जरिए भी मार्केट में अपना अलग मुकाम बनाया है।
Success Story- 4 बार की असफलता से भी नहीं टूटा हौसला, पढ़े कलेक्टर राहुल संकनुर का UPSC सफलता मंत्र