शेयर बाजार की शुरुआत में हुई उछाल, सेंसेक्स 480 अंक बढ़कर 56,320 पर खुला
(Share Market News) Source: NavBharat Times
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 01:18 PM
मुंबई: कल की भारी गिरावट के बाद आज शेयर बाजार (Share Market Update) में बढ़त देेखने को मिल रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स (Sensex) 888 पॉइंट्स की तेजी करने के बाद 56,710 पर पहुंच चुका है। निवेशकों (Investors) की संपत्ति 4 लाख करोड़ रुपए बढ़ गई है।
कल लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप (Market Cap) 252.57 लाख करोड़ रुपए ह गया था जो आज 256.45 लाख करोड़ रुपए हो चुका है। सेंसेक्स सुबह 480 पॉइंट्स की तेजी करने के बाद 56,320 पर खुला गया था। दिन में इसने 56,540 का ऊपरी स्तर और 56,197 का निचला स्तर पर बन चुका है। इसके 30 शेयर्स में से सभी शेयर बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है।
बढ़ने वाले प्रमुख शेयर (Increase In Shares) में टाइटन, HCL टेक, ICICI बैंक, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, इंडसइंड बैंक और लार्सन एंड टूब्रो 2-2% से ज्यादा बढ़ चुके हैं। एयरटेल,TCS, इंफोसिस, HDFC बैंक, रिलायंस, SBI और सन फार्मा 1-2% के बीच बढ़कर कारोबार करते नजर आ रहे हैं।
उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 222 पॉइंट्स की तेजी करने के बाद 16,836 पर कारोबार करता नजर आ रहा है इसने दिन में 16,825 का ऊपरी स्तर बन गया है और 16,722 का निचला स्तर पर पहुंच गया है। इसका निफ्टी नेक्स्ट 50 इंडेक्स, मिड कैप इंडेक्स, निफ्टी बैंक और निफ्टी फाइनेंशियल इंडेक्स 1.50% से ज्यादा बढ़त करने के बाद कारोबार कर रहे हैं। इसके 50 शेयर्स में से केवल 2 शेयर गिरावट में पहुंच गए हैं। 48 बढ़त में हैं।
बढ़ने वाले प्रमुख शेयर्स में ICICI बैंक, टाइटन, UPL और टाटा स्टील 2.30-2.30% से ज्यादा बढ़ चुके हैं। इससे पहले कल दुनिया में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रान (Omicron Variant) से बिगड़ती स्थिति और वैश्विक बाजारों में कमजोरी का असर भारतीय बाजार पर पड़ा था। सेंसेक्स 1,189.73 (2.09%) गिरने के बाद 55,822.01 पर बंद हो गया था। निफ्टी (Nifty) भी 371.00 (2.18%) की गिरावट करने के बाद 16,614.20 पर आ गया। हालांकि दिन में इसमें 1700 अंकों से ज्यादा की गिरावट हो गई।