शेयर बाजार की शुरुआत में हुई गिरावट, सेंसेक्स 494 अंक कम होकर 56,517 पर खुला
(Share Market News) Source: NavBharat Times
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:15 AM
मुंबई: शेयर बाजार (Share Market Update) में हफ्ते के पहले दिन आज भारी गिरावट देखने को मिल रही है । सेंसेक्स (Sensex) 1189 पॉइंट्स कम होने के बाद 55,822 पर पहुंच चुका है। इस वजह से पहले ही 60 सेकेंड में मार्केट कैप (Market Cap) 5.53 लाख करोड़ रुपए घटने के बाद 253.94 लाख करोड़ पर आ चुका है। शुक्रवार को यह 259.47 लाख करोड़ रुपए हो गया था।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स आज 494 पॉइंट्स टूटने के बाद 56,517 पर खुला गया था। हालांकि यह पहले ही मिनट में 56,104 का निचला स्तर भी बना हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयर्स में केवल सनफार्मा (Sun Pharma) ही बढ़त में नजर आ रहा है। बाकी इसके 29 शेयर्स में भारी गिरावट हुई है।
टाटा स्टील और SBI 4-4% से ज्यादा गिर। चुका है जबकि HDFC बैंक, इंडसइंड बैंक, बजाज फिनसर्व, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अल्ट्राटेक, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, एयरटेल, टेक महिंद्रा जैसे शेयर 3-3% से ज्यादा कम हो चुके हैं।
इसी तरह मारुति, NTPC, कोटक बैंक, रिलायंस, ITC, टाइटन के शेयर भी 2-2% से ज्यादा टूटकर कारोबार हो रहा है। सेंसेक्स के करीबन सभी इंडेक्स गिरावट में पहुंच गए हैं। उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 385 पॉइंट्स की गिरावट के साथ 16,600 पर आ गया है।
निफ्टी के 50 शेयर्स में से 48 शेयर्स (Shares market value reduce) गिरावट में पहुंच गए हैं और केवल 2 बढ़त में कारोबार करते नजर आ रहे हैं। इसका मिड कैप, फाइनेंशियल, बैंकिंग और नेक्स्ट 50 इंडेक्स काफी ज्यादा टूटकर कारोबार जारी है। निफ्टी बैंक 3%, मिडकैप इंडेक्स 3%, नेक्स्ट 50 2.59 और फाइनेंशियल इंडेक्स 2.50% टूट कर कम हो गया है।
इसके प्रमुख गिरावट में टाटा मोटर्स का शेयर 4, JSW 4, टाटा स्टील 3.50, SBI 3.32 और इंडसइंड बैंक 3% टूट कर कम हुआ है। सिप्ला और विप्रो बढ़त में कारोबार करते नजर आ रहे हैं। इससे पहले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन में शेयर बाजार में भारी गिरावट हो रही है।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स शुक्रवार को 889 पॉइंट्स टूटने के बाद 57,011 पर बंद हो गया था।। इंडसइंड बैंक का शेयर 4.71% कम हो गया था। मार्केट कैप 4.55 लाख करोड़ रुपए कम हुआ था।
गिरावट का मुख्य कारण ओमिक्रॉन (Omicron Variant) के बढ़ते मामले बताए जा रहे हैं, विदेशी निवेशकों द्वारा बिकवाली और सेंट्रल बैंक द्वारा ब्याज दरों को बढ़ाए जाने की आशंका लगाई गई है। पिछले 40 दिनों में विदेशी निवेशकों (FII) ने बाजार से 80 हजार करोड़ रुपए निकाल चुके हैं। बैंक ऑफ इंग्लैंड ने अचानक 0.15 से 0.25% रेट बढ़ा कर एकदम चौंकाया है।