शेयर बाजार की शुरुआत में हुई गिरावट, सेंसेक्स 252 गिरने के बाद 57,567 पर खुला
(Share Market News) Source: NavBharat Times
भारत
चेतना मंच
24 Dec 2021 05:18 PM
मुंबई: शेयर बाजार (Share Market Update) में आज हफ्ते के आखिरी दिन गिरावट देखने को मिल रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 413 पॉइंट्स गिरने के बाद 56,901 पर कारोबार कर रहा है। बैंकिंग स्टॉक्स (Banking Stocks) में सबसे ज्यादा कमी देखने को मिल रही है। इंडसइंड बैंक, कोटक बैंक और एक्सिस बैंक के शेयर 2-2% से ज्यादा नीचे हो गया है।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स (Sensex) 252 अंकों की तेजी करने के बाद 57,567 पर खुल गया था। इसने दिन में 57,623 का ऊपरी और 56,813 का निचला स्तर पर बना हुआ था। इसके 30 शेयर्स में से 14 शेयर्स गिरावट में कारोबार करते नजर आ रहे हैं जबकि 16 बढ़त में पहुंच गया है। बढ़ने वाले प्रमुख शेयर में HCL टेक 3% ऊपर बढ़त बना चुका है जबकि अल्ट्राटेक सीमेंट का स्टॉक 1% ऊपर है। एशियन पेंट्स, विप्रो, डॉ. रेड्डी, नेस्ले और इंफोसिस भी तेजी में हो गया है।
उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 152 पॉइंट्स नीचे 16,920 पर कारोबार करता नजर आ रहा है। इसने दिन में 17,155 का ऊपरी और 16,919 का निचला स्तर पर बना हुआ है इसके 50 स्टॉक में से 23 बढ़त में और 27 गिरावट में कारोबार कर हो रहा ह। इसके नेक्स्ट 50 इंडेक्स, मिड कैप, निफ्टी बैंक और निफ्टी फाैइनेंशियल इंडेक्स (Nifty Financial Index) गिरावट में कारोबार हो रहा है।
निफ्टी के बढ़ने वाले शेयर्स में HCL टेक, SBI लाइफ, TCS और एशियन पेंट्स हैं। गिरने वाले शेयर्स में इंडसइंड बैंक, टाटा कंज्यूमर, एक्सिस बैंक, सनफार्मा और अन्य शामिल हो चुके हैं। इससे पहले कल शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन बढ़त पर हो गया है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 384 पॉइंट्स की तेजी करने के बाद 57,315 पर और निफ्टी 101 पॉइंट्स बढ़ने के बाद 17056 पर बंद हुआ। कल मार्केट कैप 261 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया था।