इस हफ्ते बाजार में उतार चढ़ाव होता रहा, पेटीएम को हुआ भारी नुकसान
भारत
RP Raghuvanshi
20 Nov 2021 06:08 AM
मुंबई: शेयर बाजार ( SHARE MARKET) में गुरुवार को काफी गिरावट हुई थी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स आज 372 पॉइंट्स गिरने के बाद 59,636 पर बंद हो गया था। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 133 अंक गिर कर 17,764 पर पहुंचकर बन्द हुआ था। शेयर बाजार शुक्रवार को बन्द रहा जिसके चलते अगले हफ्ते ही निवेश कर सकते हैं। शेयर बाजार में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इस हफ्ते भी कुछ ऐसा देखने को मिला।
बाजार के मार्केट कैप की बात करें तो 269 करोड़ रुपये पहुंच गया है। बाजार में पेटीएम के कारण 1.08 लाख करोड़ की बढ़त देखने को मिली है। इससे लोगों को आने वाले समय में बढ़ता हुआ देखा जा सकता है।
इस हफ्ते भारतीय कंपनियों उतार चढ़ाव होता रहा
भारतीय कंपनियों में इस हफ्ते बढ़त देखने को मिली है। वहीं हफ्ते के आखरी दिन गिरावट हुई है। जिससे निवेशकों को काफी बड़ा झटका लगा है। इस हफ्ते SBI, पावर ग्रिड, रिलायंस, HDFC बैंक, ICICI बैंक, मारुति, टेक महिंद्रा,एशियन पेंट्स और नेस्ले में काफी बढ़त हुई।
इन कंपनियों को हुआ भारी नुकसान
शेयर बाजार में कुछ कंपनियों में काफी गिरावट हुई जिससे निवेशकों (INVESTORS) काफी बड़ा झटका लगा है। टाटा स्टील, बजाज ऑटो, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, यूपीएल, सिप्ला, ब्रिटानिया में काफी गिरावट देखने को मिली है। इससे निवेशकों को काफी नुकसान हुआ।
पेटीएम के कारण निवेशकों को हुआ भारी नुकसान
देश की जानी मानी कंपनी पेटीएम (Paytm) की पैरंट कंपनी One 97 Communications की लिस्टिंग का निवेशक काफी लम्बे समय से इंतजार कर रहे थे। इससे उनको काफी नुकसान हुआ है। कंपनी का शेयर डिस्काउंट के बाद बाजार में लिस्ट हो चुका था । इसके बाद इश्यू प्राइस से 27.25 फीसदी नुकसान के बाद बन्द हो गया। इससे निवेशकों को पहले दिन कुल 4987 करोड़ रुपये का का नुकसान झेलना पड़ा।