Share Market News: शुरुआत में शेयर बाजार ने मारी छलांग, सेंसेक्स 58,843 पर पहुंचा
(Share Market News) Source: NavBharat Times
भारत
चेतना मंच
03 Jan 2022 05:34 PM
नई दिल्ली: शेयर बाजार (Share Market News) में आज साल के पहले कारोबारी दिन में अच्छी खासी तेजी देखने को मिल रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 589 पॉंइंट्स बढ़ने के बाद 58,843 पर पहुंचने में कामयाब हो गया है। इससे पहले शुक्रवार को यानी साल के अंतिम दिन भी बाजार बढ़त के साथ बंद हो गया था
निवेशकों की संपत्ति यानी लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप (Market Cap) की बात करें तो आज 268. 54 लाख करोड़ रुपए हो गया है। शुक्रवार को यह 266 लाख करोड़ रुपए था। यानी ढाई लाख करोड़ रुपए एक घंटे में बढ़ चुका है।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स आज 57 पॉइंट्स ऊपर 58,310 पर खुला गया था। इसने दिन में 58,850 का ऊपरी और 58,306 का निचला स्तर बना लिया था। इसके 30 शेयर्स में 6 शेयर्स (Share Market News) गिरावट में जबकि 24 बढ़त में कारोबार जारी है। मारुति का शेयर 1.5% ऊपर है। इसके साथ ही विप्रो, लार्सन एंड टूब्रो, एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा, NTPC और TCS भी बढ़त में पहुंच चुके हैं।
गिरावट वाले प्रमुख शेयर्स में SBI, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, डॉ. रेड्डी और टाइटन शामिल हैं। इसके 504 स्टॉक अपर सर्किट और 76 लोअर सर्किट में हो गए हैं। इसका मार्केट कैप 267.36 लाख करोड़ रुपए हो गया है।
उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 158 अंकों की बढ़त करने के बाद 17,512 पर कारोबार करता नजर आ रहा है। यह 17,387 पर खुला था और दिन में 17,515 का ऊपरी स्तर बना लिया है। इसके 50 स्टॉक में से 39 बढ़त में और 11 गिरावट में कारोबार कर रहा है। निफ्टी (Nifty) के मिडकैप, बैंकिंग और फाइनेंशियल इंडेक्स के साथ निफ्टी नेक्स्ट 50 भी तेजी में पहुंच चुका है।
निफ्टी के बढ़त वाले स्टॉक में टाटा मोटर्स, कोल इंडिया, मारुति और आयशर शामिल है। जबकि गिरावट में सिप्ला, इंडसइंड बैंक, हिंडालको और अन्य मौजूद है। इससे पहले शुक्रवार को शेयर बाजार में हफ्ते, महीने और साल के आखिरी कारोबारी दिन में भारी तेजी देखी गई है।