
शुक्रवार के बाद सोमवार देखा जाए तो अमेरिकी शेयर बाजारों में रौनक (Stock Market) देखने को मिली है। वॉल स्ट्रीट का प्रमुख संवेदी सूचकांक डाऊ जोंस 1.34 फीसद यानी 417 अंक उछल कर 31499 के स्तर पर बंद हो गया था। वहीं, नैस्डैक भी 0.86 फीसद की तेजी करने के बाद 10952 के स्तर पर बंद हुआ था। एसएंडपी में भी 1.19 फीसद की बढ़त हुई है।
शुरुआती कारोबार में निफ्टी 50 करीब 31 अंकों के फायदे के साथ 17761 के स्तर पर पहुंच गया था। वहीं, सेंसेक्स 59 अंकों की बढ़त करने के बाद 59851 के स्तर पर पहुंच चुका है। मुहूर्त ट्रेडिंग में सेंसेक्स 524 अंकों की छलांग के साथ 59831 और निफ्टी 154 अंक बढ़कर 17730 के स्तर पर बंद हुआ था। सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो एफएमसीजी को छोड़ सभी इंडेक्स हरे निशान पर पहुंचकर बंद हुए। निफ्टी बैंक, नऊिफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, पीएसयू बैंक, प्राइवेट बैंक जैसे सेक्टोरल इंडेक्स 1 फीसद से ऊपर चढ़कर बंद हुआ था। बता दें बुधवार (26 अक्टूबर) को दिवाली बलिप्रतिपदा के मौके पर शेयर बाजार बंद रहने वाला है।