Stock Market: शेयर बाजार में हुई उछाल, सेंसेक्स हरे निशान के साथ हुआ बंद
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 01:41 PM
Stock Market: उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के दौरान घरेलू शेयर बाजार शुक्रवार को हरे निशान पर पहुंचकर बंद हो गया था। BSE Sensex 104.25 अंक यानी 0.18 फीसदी की तेजी करने के बाद 59,307.15 अंक के स्तर पर पहुंचकर बंद हुआ। इसी तरह NSE Nifty 12.30 अंक यानी 0.07 फीसदी बढ़त के बाद 17,576.30 अंक के स्तर पर क्लोज हो गया था।
बैंक इंडेक्स दो फीसदी के उछाल के साथ बंद हो गया था। दूसरी ओर, कैपिटल गुड्स, फार्मा, पावर, मेटल इंडेक्स में 0.5-1 फीसदी तक की गिरावट देखी गई गई। बीएसई मिडकैप और स्मॉल कैप में 0.5-0.5 फीसदी की टूट देखी गई है।
निफ्टी पर एक्सिस बैंक (Axis Bank) के शेयर सबसे ज्यादा 9.46 फीसदी (Stock Market ) के उछाल करने के बाद बंद हो गए थे। आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank), कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank), एसबीआई लाइफ (SBI Life) और हिन्दुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) के शेयर मुनाफे के साथ बंद हो गया था।
एनएसई निफ्टी पर ये शेयर में हुई गिरावट
दूसरी ओर, बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) के शेयर सबसे अधिक 3.41 फीसदी की गिरावट करने के बाद क्लोज हो गया था। इसके अलावा बजाज फिनजर्व (Bajaj Finserv), अडानी पोर्ट्स (Adani Ports), Divis Labs और L&T के शेयर भी लाल निशान पर बंद हुआ।
मामूली तेजी के बाद बंद हुआ रुपया
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया मामूली तेजी करने के बाद 82.68 के स्तर पर बंद हो गया। इससे पिछले सत्र में यह 82.75 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर क्लोज हो गया था।
जानिए मार्केट में तेजी की क्या है वजह
जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के हेड ऑफ रिसर्च विनोद नायर ने जानकारी दिया है कि कड़ी मौद्रिक नीति की आशंका की वजह से यूरोपीय मार्केट की कमजोर शुरुआत के चलते दोपहर के बाद घरेलू सत्र में बिकवाली देखी गई है। वही निवेशकों ने काफी सतर्क रहकर कार्य किया गया है। सेंसेक्स में बढ़त से बाजार में रौनक बनी रही।