Stock Market: लाल निशान पर पहुंचकर शेयर बाजार हुआ बन्द, सेंसेक्स में 103 अंकों की हुई गिरावट
Stock Market
भारत
RP Raghuvanshi
20 Dec 2022 10:55 PM
Stock Market: भारी उतार-चढ़ाव के बीच घरेलू शेयर बाजार लाल निशान पर पहुंचकर बन्द हो गया था। सेंसेक्स (BSE Sensex) 103.90 अंक यानी 0.17% लुढ़ककर 61,702.29 अंक के स्तर पर बंद हो चुका है। एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) 35.15 अंक यानी 0.19 फीसदी टूटने के बाद 18,385.30 अंक के स्तर पर क्लोज हो गया था। एफएमसीजी, ऑटो और रियलिटी इंडिसेज 0.5-1 फीसदी तक गिरकर बन्द हो गया था।
निफ्टी पर इन शेयरों में दिखी सबसे ज्यादा नुकसान
NSE Nifty में एसबीआई (Stock Market) लाइफ (SBI Life) में सबसे ज्यादा 3.01 फीसदी की टूट देखी गई है। इसके अलावा आयशर मोटर्स (Eicher Motors) में 2.22 फीसदी, यूपीएल (UPL), टाटा मोटर्स (Tata Motors) और हिन्दुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) के शेयर गिरावट के साथ बन्द हो गया है।
इन शेयरों में दिखा उछाल
NSE Nifty पर अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) में 2.20 फीसदी का उछाल देखी जा चुकी है। इसके अलावा टीसीएस (TCS), रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries), एक्सिस बैंक (Axis Bank) और इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) में तेजी हुई है।
रुपया 13 पैसे का हुआ नुकसान
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 13 पैसे फिसलकर 82.75 के स्तर पर क्लोज हो गया है।