Stock Market: धीमी शुरुआत के साथ बाजार में हुई गिरावट, सेंसेक्स 158 अंक हुआ धड़ाम
Pic Source: Jagran
भारत
RP Raghuvanshi
02 Jun 2022 03:25 PM
भारत
RP Raghuvanshi
02 Jun 2022 03:25 PM
आज शेयर बाजार (Stock Market) को देखा जाए तो शुरुआत वैसे तो हरे निशान के साथ हो गई थी, लेकिन यह बेहद सुस्त होना शुरु हो गई। बीएसई का 30 स्टॉक्स वाला प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स केवल 1.27 अंकों के फायदे करने के बाद 55328 के स्तर पर पहुंचकर खुल गया था।
वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी की बात करें तो आज के दिन के कारोबार की शुरुआत 16481 के स्तर से कर दिया था।
शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान पर पहुंचे
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स (Stock Market) 158 अंक गिरने के बाद 55522 के स्तर पर पहुंच गया है। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में देखा जाए तो टाइटन, एनटीपीसी, हिन्दुस्तान यूनीलीवर, टेक महिंद्रा, मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एक्सिस बैंक, टीसीएस, आईटीसी, इंडसइंड बैंक जैसे स्टॉक लाल निशान पर हो गए थे। वहीं निफ्टी भी 62 अंकों की गिरावट के साथ 16460 के स्तर पर बना हुआ था।
शेयर बाजार शुरुआती बढ़त को बरकरार नहीं रखा और उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बिकवाली दबाव में बीएसई सेंसेक्स बुधवार को 185 अंक टूटने के बाद बंद हो गया था। वैश्विक स्तर पर मिले-जुले रुख के बीच कच्चे तेल की ऊंची कीमत और विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी से भी बाजार पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 185.24 अंक यानी 0.33 प्रतिशत की गिरावट करने के बाद 55,381.17 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 474.98 अंक तक नीचे पहुंच गया था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 61.80 अंक यानी 0.37 प्रतिशत की गिरावट करने के बाद 16,522.75 अंक पर बंद हो गया था।
सेंसेक्स के शेयरों में नेस्ले इंडिया, टेक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, सन फार्मा, हिंदुस्तान यूनिलीवर, पावरग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, विप्रो, इन्फोसिस और बजाज फाइनेंस प्रमुख रूप से गिरावट में पहुंच गए हैं। इसकी वजह से निवेशकों को काफी नुकसान हो गया था।