Share Market News: उछाल के साथ शेयर बाजार ने किया आगाज़, सेंसेक्स 331 अंक की बढ़त पर खुला
(Share Market News) Source: NavBharat Times
भारत
चेतना मंच
28 Dec 2021 04:40 PM
मुंबई: शेयर बाजार (Share Market Update)आज लगातार दूसरे दिन भी बढ़त देखने को मिल रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 390 पॉइंट्स बढ़ने के बाद 57,831 पर पहुंच चुका है। बैंकिंग स्टॉक्स में तेजी देखी जा रही है।
सेंसेक्स (Sensex)आज 331 पॉइंट्स ऊपर 57,751 पर खुला गया था। इसने दिन में 57,831 का ऊपरी और 57,688 का निचला स्तर बना लिया था। सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 28 शेयर बढ़त के साथ और दो गिरावट में कारोबार करते नजर आ रहे हैं। बढ़ने वाले प्रमुख स्टॉक में HCL टेक, एशियन पेंट्स, पावर ग्रिड और एक्सिस बैंक 1-1% उछाल पर हैं। इसके अलावा इंफोसिस, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, विप्रो और टेक महिंद्रा भी बढ़त चुका है।
गिरने वाले शेयर में एयरटेल और डॉ. रेड्डी शामिल है। इसके 389 स्टॉक अपर सर्किट में पहुंच गया है। 89 शेयर लोअर सर्किट में हैं। सर्किट का मतलब एक दिन में इससे ज्यादा बढ़त या गिरावट उस शेयर में नहीं होती है।
लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप (Market Cap) 262.77 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। उधर, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (Nifty) 95 अंक ऊपर 17,180 पर कारोबार करता नजर आ रहा है। दिन में इसने 17,194 का ऊपरी स्तर और 17,163 का निचला स्तर बनाकर कारोबार जारी है। यह 17,177 पर खुला था। इसके 50 शेयर्स में से 47 बढ़त में और 3 गिरावट में पहुंच गए हैं।
बढ़त वाले प्रमुख शेयर में ओएनजीसी (ONGC), इंडसइंड बैंक, अडाणी पोर्ट, टाटा मोटर्स और ग्रासिम शामिल हैं। गिरने वाले शेयर (Reduction in Shares) में टेक महिंद्रा और डॉ. रेड्डी सूची में बने हुए हैं। इसके नेक्स्ट 50, बैंकिंग, फाइनेंशियल और मिड कैप इंडेक्स बढ़त में हो गया है।
इसके पहले कल बीएसई (BSE) का सेंसेक्स 296 पॉइंट्स ऊपर पहुंचकर 57420 पर जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 82 अंक बढ़कर 17086 पर बंद हो गया था। सोमवार को 17.83% टूटने के बाद आज RBL बैंक का शेयर 1% से अधिक चढ़कर 142 रुपए पर कारोबार करता नजर आ रहा है।