Stock Market: शेयर बाजार में तेजी के साथ हुई शुरुआत, सेंसेक्स ने 222 अंक की लगाई छलांग
Pic Source: Amar Ujala
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 07:17 PM
मुंबई: ग्लोबल मार्केट में देखा जाए तो कमजोरी (Stock Market) का असर भारतीय शेयर बाजार पर देखना शुरु हो गया है और पिछले चार कारोबारी सत्र से लगातार गिरावट देखने को मिल चुका है। एक बार फिर ग्लोबल मार्केट की सुस्ती को लेकर देखा जाए तो हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन स्टॉक मार्केट हरे निशान के साथ खुल गया था। शुरुआत में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में ही लिवाली देखने को मिल गया था।
कारोबारी सत्र की शुरुआत में 30 अंक के साथ सेंसेक्स (Stock Market) 222 अंक की तेजी करने के बाद 53,637.88 के स्तर पर खुल गया था। वहीं 50 अंक वाला निफ्टी भी 16000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से ऊपर 16,010.80 पर खुल गया। प्री-ओपन सेशन के दौरान सेंसेक्स के 30 में से 27 शेयर हरे निशान के साथ कारोबार करते हुए दिखना शुरु हो गया था।
एशियन मार्केट में भी होती रही बिकवाली
दूसरी तरफ ग्लोबल मार्केट में कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। डाओ जोंस 600 प्वाइंट से ज्यादा गिरने के बाद 142 अंक नीचे बंद हुआ। यूरोपीय बाजार में भी गिरावट देखने को मिल रही है। एशियन मार्केट में भी हल्की बिकवाली देखने को मिल रही है।
गुरुवार को शेयर बाजार का कैसा रहा हाल
इससे पहले भारतीय शेयर बाजार लगातार चौथे दिन गिरावट के साथ बंद हो गया था। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 98 अंक गिरकर 53,416.15 अंक पर बंद हो चुका था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 28 अंक टूटकर 15,938.65 अंक पर पहुंच गया था।