Stock Market: शेयर बाजार में गिरावट के साथ हुई शुरुआत, सेंसेक्स 113 अंक लुढ़का
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 03:02 AM
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 03:02 AM
मुंबई: घरेलू शेयर बाजार आज गिरावट के बाद खुल गया है। बीएसई का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 113 अंकों की गिरावट करने के बाद 57512 के स्तर पर खुल गया था तो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 17087 पर पहुंचकर खुला है। रिजल्ट आने के बाद सेंसेक्स पर विप्रो के शेयर में सबसे अधिक गिरावट देखने को मिली है।
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 155 अंकों की गिरावट के साथ 57470 के स्तर पर आ गया, जबकि निफ्टी 31 अंक नीचे 17092 के स्तर पर था। शुरुआती कारोबार में निफ्टी टॉप गेनर में हिन्डाल्को, एचसीएल टेक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील और अडानी पोर्ट्स जैसे स्टॉक थे तो टॉप लूजर में विप्रो, एचडीएफसी, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक जैसे स्टॉक्स मौजूद हैं।
शेयर बाजार में पिछले तीन कारोबारी सत्र से जारी गिरावट का सिलसिला बुधवार को रुक गया था और बीएसई सेंसेक्स 478.59 अंक चढ़कर बंद हो गया था। यूरोपीय बाजारों में सकरात्मक रुख के दौरान बैंकिंग, ऊर्जा और सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों के शेयर में लिवाली से बाजार में तेजी देखने को मिली है। तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 478.59 अंक यानी 0.84 प्रतिशत चढ़कर 57,625.91 अंक पर बंद हो गया था। कारोबार के दौरान, एक समय यह 540.32 अंक तक बढ़त हुई थी।
अमेरिकी बाजार में हुई गिरावट
दूसरी तरफ महंगाई के आंकड़े आ गए। डाउ जोंस (Dow Jones) 30 अंक गिरकर बंद हो गया। SGX निफ्टी 42 अंक की हल्की गिरावट के साथ 17063 के स्तर पर कारोबार जारी है। देशों की तरफ से डिमांड फॉरकास्ट में कटौती के बाद कच्चा तेल 2.2 प्रतिशत लुढ़क गया।