Stock Market: शेयर बाजार ने लाल निशान के साथ की शुरुआत, सेंसेक्स 207 अंक टूटा
Stock Market Closing Bell
भारत
चेतना मंच
21 Nov 2022 04:00 PM
Stock Market: शेयर बाजार की शुरुआत में गिरावट हुई है। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को 30 शेयरों पर आधारित बीएसई का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार को 207 अंकों के नुकसान करने के बाद 61456 पर खुला। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 61 अंक नीचे 18246 के स्तर पर पहुंच गया था।
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 327 अंकों के नुकसान के साथ 61336 के स्तर पर कारोबार जारी रहा।, जबकि निफ्टी 85 अंक नीचे 18222 के स्तर पर पहुंच गया था। निफ्टी टॉप गेनर में टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारती एयरटेल और बीपीसीएल जैसे स्टॉक्स मौजूद थे। जबकि, टॉप लूजर में बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईटीसी, एसबीआई लाइफ और अडानी इंटरप्राइजेज शामिल है।
आज इन शेयरों में बिकवाली
निवेशकों ने आज शुरुआत (Stock Market) के दौरान ही ONGC, M&M, Tech Mahindra, Nestle India और Bajaj Finance जैसी कंपनियों में बिकवाली की और लगातार मुनाफावसूली से इन कंपनियों के स्टॉक टॉप लूजर की श्रेणी मे पहुंच गई है। दूसरी ओर, Tata Steel, Eicher Motors, Cipla, Bharti Airtel और BPCL जैसी कंपनियों के शेयरों में आज सुबह खरीदारी हुई है। निवेशकों के पॉजिटिव रुझान से इन कंपनियों के स्टॉक टॉप गेनर की सूची में पहुंच गए है।
किस सेक्टर में ज्यादा गिरावट
आज के कारोबार को अगर सेक्टरवार देखें तो सिर्फ निफ्टी मीडिया और मेटल इंडेक्स में ही थोड़ी तेजी देखने को मिली है । बाकी सभी सेक्टर आज नुकसान पर कारोबार जारी हैं। सबसे ज्यादा गिरावट आज निफ्टी ऑटो, फार्मा, आईटी और एफएमसीजी सेक्टर में दिख रही है। निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 पर भी गिरावट है, जबकि बाजार का वोलाटिलिटी इंडेक्स भी 4 फीसदी के उछाल हुई है।