Stock Market: मामूली बढ़त के साथ शेयर बाजार की हुई शुरुआत, सेंसेक्स में 100 अंकों की हुई बढ़त
भारत
चेतना मंच
30 Dec 2022 04:09 PM
StockStock Market: घरेलू शेयर बाजार लगातार उछाल हो रही है। सेंसेक्स पर 100.17 अंक यानी 0.16 फीसदी की बढ़त करने के बाद 61,234.05 अंक पर पहुंचकर कारोबार हो रहा था। इसी तरह एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) पर 30.30 अंक यानी 0.17 फीसदी की उछाल के बाद 18,221.30 अंक के स्तर पर ट्रेडिंग होना शुरू हो गई थी। निफ्टी पर शुरुआती कारोबार के दौरान टाटा स्टील के शेयरों में सबसे अधिक उछाल हुई है। ओर, महिंद्रा एंड महिंद्र में सबसे ज्यादा टूट के साथ कारोबार जारी हो गया था।
सेंसेक्स पर इन शेयर्स में हुई उछाल
BSE Sensex पर शुक्रवार के समय टाटा स्टील (Tata Steel) के शेयरों में सबसे अधिक 1.12 फीसदी का उछाल देखी गई है। इसी तरह टाटा मोटर्स (Tata Motors) में 0.92 फीसदी की बढ़त हुई थी। इनके अलावा टेक महिंद्रा (Tech Mahindra), बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance), विप्रो (Wipro) और बजाज फिनजर्व (Bajaj Finserv) में बढ़त हुई है।
इन शेयरों को हुआ नुकसान
BSE Sensex पर महिंद्रा एंड महिंद्रा में सबसे ज्यादा 0.54 फीसदी का नुकसान हो गया था। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, मारुति और एशियन पेंट्स के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट के साथ कारोबार जारी था।
रुपया मामूली बढ़त के बाद खुला
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 0.02 फीसदी की बढ़त के बाद 82.78 के स्तर पर खुल गया था। इससे पिछले सत्र में भी रुपये में थोड़ी मजबूती देखी गई है।