मुंबई: शेयर बाजार (SHARE MARKET) की हफ्ते के पहले दिन अच्छी शुरुआत हुई है। बीएसई का सेंसेक्स (SENSEX) 378 पॉइंट की मजबूत बढ़त के बाद 59,143 और निफ्टी (NIFTY) 83 पॉइंट की उछाल के साथ 17,615 पर खुला। फिलहाल सेंसेक्स 644 की बढ़त के बाद 59410 और निफ्टी 176 अंक की उछाल के बाद 17711 पर कारोबार कर रह है। छोटे और मझोले शेयरों के इंडेक्स में भी शुरुआती रुझान देखने को मिला है।
बाजार में बाजाज फाइनेंस, एनटीपीसी, डीवी लैब, बजाज फिनजर्व, और एम एण्ड एम के शेयर हरे निशान यानि कि मुनाफे पर ट्रेंड कर रहै हैं। वहीं ग्रासिम इंडस, जेएसडब्यू और आईकर मोटर्स लाल निशान यानी कि नुकसान पर ट्रेंड कर रहे हैं।
सभी सेक्टर इंडेक्स हरे निशान पर खुल गए हैं। निफ्टी का पीएसयू सरकारी बैंकों का इंडेक्स लगभग डेढ़ पर्सेंट मजबूत हो गया है। शुरुआती ट्रेडिंग में एफएमसीजी सेक्टर इंडेक्स में हल्की सी कमजोरी हो गई थी।
सोमवार के दिन एशियाई बाजार की मजबूत शुरुआत हुई। लेकिन चीन में रियल एस्टेट दिग्गज चाइना एवरग्रांड को लेकर अनिश्चितता के चलते उन्होंने शुरुआती बढ़त खो दी।
अमेरिकी बाजार में शुक्रवार को काफी बढ़त हुई थी। उन्हें पॉजिटिव इकोनॉमिक डेटा और इंफ्रास्ट्रक्चर बिल के पास होने की संभावना का काफी समर्थन मिला था। डाऊ जोंस 1.43% उछलने के बाद 34,326.46 पर बंद हुआ था। एस एण्ड पी (S&P) 500 में 1.14% की तेजी हुई और यह 4,357.04 पर पहुंच गया। नैस्डेक 0.82% की बढ़त के साथ 14,566.70 पर बंद हो गया था।