Stock Market: शेयर मार्केट में लगातार हो रही है गिरावट, सेंसेक्स में लाल निशान के साथ शुरू हुआ कारोबार
Source: News18
भारत
RP Raghuvanshi
27 Jul 2022 03:50 PM
भारत
RP Raghuvanshi
27 Jul 2022 03:50 PM
नई दिल्ली: कमजोर शुरुआत के बाद देखा जाए तो शेयर बाजार (Stock Market) शुरुआती कारोबार में हरे निशान के बाद लाल होना शुरू हो गया है। बीएसई का 30 स्टॉक्स वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को देखा जाए तो 10 अंक गिरकर 55,258.29 के स्तर पर खुल गया था। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की बात करें तो कारोबार की शुरुआत लाल निशान से हुआ था।
शुरुआती कारोबार में बात की जाए तो सेंसेक्स (Stock Market) महज 6 अंकों के फायदा होने के बाद 55,274 के स्तर पर कारोबार जारी था, जबकि निफ्टी 14 अंकों के नुकसान के साथ 16,469 के स्तर पर पहुंचकर बना हुआ था। निफ्टी टॉप गेनर में एलएंडटी, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी लाइफ, पावर ग्रिड और टाटा स्टील जैसे स्टॉक्स थे तो टॉप लूजर में अपोलो हास्पिटल, भारती एयरटेल, बजाज ऑटो, डॉक्टर रेड्डी और टाइटन को शामिल किया गया है। निफ्टी 50 में 23 स्टॉक्स भी लाल निशान पर पहुंच गए थे
शेयर बाजार में देखा जाए तो लगातार दूसरे दिन गिरावट रही और दोनों मानक सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी मंगलवार को बात करें तो करीब एक प्रतिशत के नुकसान में पहुंच गया है। वैश्विक स्तर पर मिले-जुले रुख के बीच विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली के बीच बाजार नीचे पहुंच गया था। सेंसेक्स 497.73 अंक की गिरावट करने के बाद 55,268.49 अंक पर बंद बंद हो गया था। निफ्टी भी 147.15 अंक की गिरावट के साथ 16,483.85 अंक पर पहुंच गया था।