Share Market: अगले हफ्ते बाजार में उतार-चढ़ाव का मिला संकेत, महंगाई और कंपिनियों का पड़ेगा असर
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 05:21 PM
Share Market: अमेरिका फेड रिजर्व में जारी हुए आंकड़े के अनुसार आगे की बढ़ोतरी करने को लेकर संकेत मिल रहे हैं। वहीं शेयर बाजार में अगले सप्ताह निर्धारित करने को लेकर दिसंबर की खुदरा महंगाई के अलावा कंपनियों के तिमाही परिमाण वाले आंकड़ों की अहम भूमिका होने जा रही है।
पिछले सप्ताह के दौरान भी शेयर बाजार में उथल पुथल देखने को मिली है। सेंसेक्स 940 अंक कम होकर 59900 पर पहुंच चुका है। वहीं निफ्टी 245 अंक लुढ़कने के बाद 17859 पर पहुंच गया था।
बीएसई में कारोबार (Share Market) के दौरान कई तरह की मंझली और छोटी कंपनियों में कारोबार देखा गया है। जिसका प्रभाव बाजार पर देखने को मिल रहा है।
वहीं पिछले हफ्ते के दौरान अमेरिका केंद्रीय बैंक की ओपन मार्केट कमिटी वाले पिछले साल हुए मोद्रिक समीक्षा बैठकर के मिनट्स जारी हो चुका है। इसमें भी महंगाई को काबू करने को लेकर प्राथमिकता मिली है। वहीं इसके चलते ब्याज दर में भी बढ़ोतरी का संकेत मिल गया। वहीं इसकी वजह से बाजार पर प्रभाव रहा और अगले हफ्ते भी शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
कच्चे तेल की कीमत का पड़ सकता है बाजार पर प्रभाव
कच्चे तेल की कीमत में उतार चढ़ाव के अलावा डाॅलर सूचकांक भी अगले हफ्ते ही बाजार की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। वहीं विदेश संस्थागत निवेशकों भी बाजार की दिशा तय करने में योगदान दे सकते हैं। घरेलू संस्थागत निवेशकों में भारतीय का रुख में साकारात्मकता देखने को मिल रही है।
बाजार में सोमवार को हुई थी उछाल
घरेलू बाजार की बात करें तो यूरोपीय बाजार में मिले जुले रुख के साथ ही स्थानीय स्तर पर निवेशकों की लिवाली की वजह से बाजार में सेंसेक्स 327 अंक बढ़त बनाकर 61167 पर पहुंच गया था। वहीं हफ्ते के आखरी दिन अमेरिका के जारी मिनट्स के चलते प्रभाव देखा गया। इसकी वजह से ब्याज दर में बढ़ोतरी का संकेत मिला था। जिसके बाद निवेशकों की चौतरफा बिकवाली की वजह से सेंसेक्स शुक्रवार को 452 अंक कम होकर 59900 पर पहुंच गया था।