इस हफ्ते कई कंपनियों के शेयर्स में हुआ भारी उछाल, कुछ शेयर में हुई भारी गिरावट
भारत
RP Raghuvanshi
04 Dec 2021 05:16 AM
भारत
RP Raghuvanshi
04 Dec 2021 05:16 AM
भारतीय शेयर बाजार (SHARE MARKET) हफ्ते के आखरी दिन भी लगातार तेजी के साथ बन्द हो गए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 765 पॉइंट्स (1.31%) गिर कर 57,696 पर पहुंचने के बाद बन्द हुआ। वहीं इस हफ्ते कंपनी के शेयर्स में उतार चढ़ाव हो रहा था। वहीं नेशनल स्टाॅक एक्सचेंज का निफ्टी 205 की गिरावट के बाद 17,196 पर पहुंचकर बन्द हो गया।
इस हफ्ते भारतीय कंपनिोयों के शेयर्स को अधिक मुनाफा हुआ। इसमें कई शेयर्स में उतार चढ़ाव हो रहा था। इन शेयर्स में लगातार चढ़ाई तो कभी गिरावट हो रही थी। इस हफ्ते की शुरुआत में थोड़ी गिरावट हुई थी। उसके कुछ समय बाद कंपनियों में काफी उछाल हुआ।
इस हफ्ते कुछ कंपनियों के शेयर को हुआ फायदा
इस हफ्ते भारतीय कंपनियों के शेयर्स में काफी उछाल देखने को मिला है। इसको लेकर निवेशकों ने काफी शेयर्स खरीदा था। जिसके बाद उनको काफी फायदा हुआ है। वहीं पिछले कारोबारी हफ्ते की बात करें तो कोरोना के नए वेरिएंट (VARIANT) की खबर आने के बाद शेयर बाजार में गिरावट होना शुरु हो गई। इंडसइंड बैंक, अल्ट्राटेक, टाटा स्टील, एचडीएफसी, पावर ग्रिड, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, बजाज आटो (BAJAJ AUTO), टाटा मोटर्स, अडाणी पोर्ट, एक्सिस बैंक,टाइटन, नेस्ले और इंफोसिस भी बढ़त के साथ बंद हुए। इस हफ्ते के दौरान काफी बढ़त देखी गई है।
कुछ कंपनियों के शेयर निवेशकों को हुआ भारी नुकसान
इस हफ्ते के दौरान कुछ कंपनियों के शेयर में भारी गिरावट दर्ज की गई है। एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, सिप्ला, डॉ. रेड्डी, अल्ट्राटेक, सन फार्मा, एयरटेल, टाइटन ,कोटक बैंक, बजाज ऑटो, रिलायंस, इंडसइंड बैंक, मारुति के शेयर में अधिक गिरावट हुई है जिससे निवेशकों को काफी नुकसान हो गया है। पिछले दो दिनों से बाजार में काफी तेजी हुई है जिससे निवेशकों को 3.28 लाख करोड़ का फायदा हो चुका है।
इस शेयर में मिल सकता है भारी रिटर्न
अगर आप शेयर बाजार में निवेश करने का मन बना रहे हैं तो ये आपके लिए काफी अहम जानकारी है। अपोलो पाइप्स (APOLLO PIPES) के शेयर से आपको लाखों का फायदा हो सकता है। दिग्गज निवेशक आशीष कचोलिया के पोर्टफोलियो में इन शेरर को शामिल किया गया है। इसके बाद ये शेयर छोटी अवधि के दौरान ही 700 रुपये के लेवल पर पहुंच सकते हैं।