Stock Market: बाजार की शुरुआत में गिरावट का मिला संकेत, सेंसेक्स 436 अंक हुआ धड़ाम
(Stock Market) Source: Live Mint
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 03:33 AM
मुंबई: सेंसेक्स और निफ्टी में हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन (Stock Market) भी काफी गिरावट हो चुकी है। सेंसेक्स 436 अंक से अधिक की गिरावट करने के साथ 58,528 पर कारोबार जारी है। जबकि निफ्टी की बात करें तो 200 (0.99%) अंक फिसलने के बाद 17,477.80 पर कारोबार चल रहा है।
सेंसेक्स (Sensex) 221 पॉइंट की गिरावट करने के बाद 58,743 पर खुल गया था जबकि निफ्टी 90 अंक कम होने के बाद 17,584 पर खुल गया था। आज सेंसेक्स और निफ्टी के ज्यादातर शेयर्स में गिरावट हो चुकी है। सेंसेक्स के डॉ रेड्डीज, सन फार्मा और NTPC मामूली बढ़त बनाकर खुल गए थे।
मिडकैप और स्मॉल कैप में में हो चुकी है गिरावट
बीएसई के मिडकैप (Stock Market) और स्मॉल कैप इंडेक्स (Stock Market) में देखा जाए तो 400 पाइंट से ज्यादा की गिरावट हो चुकी है। मिडकैप में अडाणी पावर, राजेश एक्सपो और गोदरेज इंडिया सहित 7 शेयर्स में मामूली बढ़त देखने को मिली है। वहीं यूनियन बैंक, टाटा पावर, माइंड ट्री, बजाज होल्डिंग, रुचि सोया और लोढ़ा के स्टॉक्स में गिरावट है। स्मॉल कैप में सेंडर मैंग्नीज, इंडिगो पेंट्स, जिंदल वर्ल्ड वाइड, एलिकॉन जिंदल कंपनी में तेजी है।
सभी 11 सेक्टोरल इंडेक्स में में हुई गिरावट
इसमें सबसे अधिक मेटल और रियल्टी में 2% से ज्यादा की गिरावट हो गई है जबकि मीडिया, PSU बैंक के स्टॉक्स में 1% तक की कमी हुई है। वहीं फार्मा, आईटी, FMCG और ऑटो में भी गिरावट हो चुकी है।
सोमवार का हाल
घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में सोमवार को गिरावट हुई थी और बीएसई सेंसेक्स लगभग 483 अंक टूटने के बाद बन्द हो गया था। वैश्विक शेयर बाजारों में नुकसान की वजह से सूचना प्रौद्योगिकी, पूंजीगत सामान और बैंक कंपनियों के शेयरों में बिकवाली से बाजार पर काफी प्रभाव पड़ा है।
तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 482.61 अंक यानि 0.81 प्रतिशत की गिरावट करने के बाद 58,964.57 अंक पर बंद हो गया था। कारोबार के दौरान देखा जाए तो 552.78 अंक तक नीचे पहुंच गया था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 109.40 अंक यानी 0.62 प्रतिशत टूटने के बाद 17,674.95 अंक पर बंद हो गया।