Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के भाव में नहीं हुआ बदलाव, अपने शहर का जाने रेट
Source: AmarUjala
भारत
RP Raghuvanshi
16 May 2022 03:21 PM
भारत
RP Raghuvanshi
16 May 2022 03:21 PM
नई दिल्ली: तेल कंपनियों की ओर से आज भी पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel Price) के दाम में उछाल नहीं हुई है। दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 105.41 रुपये प्रति लीटर तो दूसरी डीजल 96.67 रुपये प्रति लीटर दिया जा रहा है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 120.51 रुपये व डीजल की कीमत 104.77 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है।
कोलकाता में पेट्रोल का दाम 115.12 रुपये तो दूसरी तरफ डीजल का दाम 99.83 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच चुका है।
वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल (Petrol-Diesel Price) 110.85 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 100.94 रुपये प्रति लीटर पर दिया जा रहा है। बता दें कि पिछले वर्ष 4 नवंबर के बाद से इन दोनों ईंधन के मूल्य में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई थी।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का भाव देखा जाए तो 112 डॉलर प्रति बैरल पहुंचकर रविवार को तेल कंपनियों ने डीजल के थोक खरीदारों के लिए मूल्य में 25 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दिया था। तेल डीलरों ने जानकारी दिया है कि खुदरा मूल्य में धीरे-धीरे वृद्धि होने जा रही है।
जानें प्रमुख महानगरों में कितनी है कीमत
शहर डीजल पेट्रोल
दिल्ली 96.67 105.41
मुंबई 104.77 120.51
कोलकाता 99.83 115.12
चेन्नई 100.94 110.85
इन राज्यों में 100 रुपये से अधिक हुए पेट्रोल-डीजल के दाम
जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल का भाव 100 रुपये से ऊपर पर पहुंच गया है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक बताई जा रही है।
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस की मदद से देख सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर जाने केबाद आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होता है। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से दिया जाता है।