Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के दाम में नहीं हुई उछाल, ग्राहकों को मिल रही राहत
(Petrol-Diesel Price) Source: India Today
भारत
RP Raghuvanshi
23 Apr 2022 03:10 PM
नई दिल्ली: कंपनियों की ओर से आज भी पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel Price) के दामों में कुछ भी बदलाव नहीं किया गया है जिसके चलते ग्राहकों को काफी राहत मिली है। दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 105.41 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। वहीं डीजल 96.67 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 120.51 रुपये व डीजल की कीमत 104.77 रुपये प्रति लीटर हो चुकी है।
कोलकाता में पेट्रोल (Petrol-Diesel Price) का दाम 115.12 रुपये हो गया है जबकि डीजल का दाम 99.83 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 110.85 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 100.94 रुपये प्रति लीटर है। जानकारी के मुताबिक पिछले वर्ष 4 नवंबर के बाद से इन दोनों ईंधन के मूल्य में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई थी।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का भाव 112 डॉलर प्रति बैरल होने के बाद रविवार को तेल कंपनियों की बात करें तो डीजल के थोक खरीदारों के लिए मूल्य में 25 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी होना शुरु हो गई थी। तेल डीलरों ने जानकारी दिया है कि खुदरा मूल्य में बढ़ोतरी होनी है।
जानें प्रमुख महानगरों में कितनी पहुंच चुकी है कीमतशहर डीजल पेट्रोल
दिल्ली 96.67 105.41
मुंबई 104.77 120.51
कोलकाता 99.83 115.12
चेन्नई 100.94 110.85
इन राज्यों में 100 रुपये के अधिक हुआ पेट्रोल का रेट
कुछ राज्यों में पेट्रोल का रेट 100 रुपये के पार पहुंच गया है। इस सूची में मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख शामिल है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत सबसे ज्यादा हो गई है।
जानिए आपके शहर में कितना पहुंच गया है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत को लेकर देखा जाए तो आप एसएमएस की मदद से भी मालूम कर सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर जाने के बाद आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखने के बाद 9224992249 नंबर पर भेजने की जरुरत होगी। हर शहर का कोड अलग-अलग दिया गया है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट पर मिल जाता है।