Profitable Stock:साल भर में शेयर्स ने मारी लम्बी छलांग, इन स्टाॅक के जरिए 1 लाख हो गया 25 लाख रुपये
(Stock Market) Source: Economic Times
भारत
चेतना मंच
27 Nov 2025 07:34 AM
नई दिल्ली: शेयर बाजार (Profitable Stock) में पिछले कुछ समय से भारी तेजी देखने को मिली है। पिछले एक साल में सेंसेक्स (Sensex) करीब 10 फीसदी के आसपास पहुंचने में कामयाब हुआ है। दूसरी तरफ इस अवधि में एक मल्टीबैगर स्टॉक में 2,332.7 फीसदी का जबरदस्त बढ़त देखी गई है।
अभी की बात करें तो Brightcom Group के शेयर ने अपने निवेशकों (Investors) को एक साल में 2,332.7 फीसदी का रिटर्न दे चुका है। कंपनी के एक शेयर का दाम 12 फरवरी, 2021 को 6.17 रुपये हो गया था जो सोमवार को BSE पर चढ़ने के बाद 150.10 रुपये पर पहुंचा था।
इस उछाल से साफ संकेत मिलता है कि एक साल पहले अगर किसी ने एक लाख रुपये इस शेयर (Profitable Stock) में निवेश कर दिया होगा तो तो वह रकम इस समय 24.32 लाख रुपये पर पहुंच गई है।
यह मिडकैप स्टॉक इससे पिछले सत्र में BSE पर 157.70 रुपये के स्तर पर बंद हो गया था। शुरुआती कारोबार में इसमें गिरावट हुई है और यह 149.85 रुपये पहुंच गया था। इसमें एक बार फिर थोड़ा सुधार हुआ था और दिन के कारोबार के दौरान एक समय में यह 150.10 रुपये के स्तर पर पहुंचने में कामयाब हुआ है। BSE पर कंपनी का मार्केट कैप 15,608 करोड़ के आसपास पहुंच चुका है।
इस साल शेयर्स में हुई गिरावट
2022 में अभी की बात करें तो शेयरों (Share Market) में 16.31 फीसदी की गिरावट हुई है। कंपनी का शेयर 24 दिसंबर, 2021 को 52 हफ्ते के उच्चतम स्तर बनाने में कामयाब हो गया है।
24 दिसंबर, 2021 को कंपनी के एक शेयर (Profitable Stock) की कीमत 204.80 फीसद हो गई थी। अगर 52 हफ्ते के सबसे निचले स्तर की बात करें तो कंपनी के शेयर का दाम 5 मई, 2021 को 5.82 रुपये हो गया था। ऐसे में देखा जाए तो 5 मई, 2021 से 24 दिसंबर, 2021 के बीच करीब 7 महीने में कंपनी के शेयरों में 3,418 फीसदी का उछाल हो चुकी है।
25 जनवरी, 2022 तक डेटा जारी हुआ था जिसके अनुसार कंपनी के 15 प्रमोटर्स की कंपनी में 19.74 फीसदी की हिस्सेदारी शामिल थी। दूसरी ओर पब्लिक शेयरहोल्डिंग 80.26 फीसदी पर पहुंच गई थी। 2,11,987 शेयरहोल्डर्स के पास कंपनी के 94.83 करोड़ हो गया था।
Brightcom Group की बात करें तो पूरी दुनिया में एड-टेक, न्यू मीडिया और IoT के कॉन्सॉलिडेशन का काम कर रही है। कंपनी मुख्य रूप से डिजिटल इकोसिस्टम में काफी सक्रिय हो गए हैं। कंपनी के क्लाइंट्स में एयरटेल, ब्रिटिश एयरवेज, कोका कोला , Hyundai Motors शामिल हो चुके हैं।