इस हफ्ते शेयर बाजार में कुछ कंपनियों में हुआ उतार चढ़ाव, निवेशकों ने कमाया थोड़ा मुनाफा
Share Market
भारत
RP Raghuvanshi
23 Oct 2021 06:22 AM
शेयर बाजार (Share Market) में इस हफ्ते काफी उतार चढ़ाव देखने को मिला है। हफ्ते के आखरी दिन यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 600 अंक उछाल के बाद निचले स्तेर पर पहुंच गया। सेंसेक्स (Sensex) 101 पॉइंट यानी 0.17% गिरने के बाद 60,821 पर औऱ निफ्टी (Nifty) 3 पॉइंट यानी 0.35% की कमजोरी के साथ 18,115 पर पहुंच चुका है। कल शेयर बाजार हरे निशान के साथ बन्द हुआ जिसका प्रभाव निवेशकों पर काफी पड़ा है।
इस हफ्ते भारतीय कंपनियों की हालत रही स्थिर
शेयर बाजार में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिला है। शेयर मार्केट में भारतीय कंपनियों (Indian Companies) ने बाजी मारी है। इससे निवेशकों की जेब पर काफी प्रभाव पड़ा है। इस हफ्ते 3 आई इन्फोटेक, रेल विकास निगम, आईआर बी इंफ्रा देव, नेशनल स्टैन्डर्ड, सीजी पाॅवर टांटा सल्यूशन, फोर्ब्स, फेडरल बैंक, इंडियन बैंक और आईएफबी इंडस्ट्रीज इंडिया में अधिक मुनाफा देखने को मिला है। इन कंपनियों ने बीएसई में काफी लाभ कमाया है।
कुछ कंपनियों को हुआ भारी नुकसान
भारत में मौजूद कई कंपनियों को इस हफ्ते भारी नुकसान झेलना पड़ा है। शेयर बाजार की बात करें तो गिरावट से निवेशकों को बड़ा झटका लगा है। हफ्ते के आखरी दिन आईटी इंडेक्स 1.44% और ऑटो इंडेक्स 1.07% की कमजोरी हो गई। वहीं डीसीएम श्री राम, बालाजी एमाइन्स, एंजल ब्रोकिंग, सोना बीएलडब्ल्यू, बलरामपुर चीनी, एनएलसी इंडिया, पीएनबी हाउसिंग, लऊरुस लेब्स और जूबिलेंट फूड में अधिक नुकसान हुआ है।
आईआरसीटीसी के शेयरों में देखी गई भारी गिरावट
इस साल आईआरसीटीसी (IRCTC) के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली है। बुधवार के दिन इनके शेयर्स में लगभग 30 फीसदी की गिरावट हुई और इसकी कीमत 4558.55 रुपये पर पहुंच गई है। वहीं मगंलवार के दिन इसी शेयर में काफी उछाल हुआ था। यह 6,396.30 रुपये के स्तर पर पहुंच गया।
राकेश झुनझुनवाला ने टाइटन शेयर्स में बढ़ाई हिस्सेदारी
बिग बुल के नाम से मशहूर राकेश झुनझुनवाला (Jhunjhunwaala) ने टाइटेन की हिस्सेदारी में इजाफा किया है। इस साल टाइटेन में 60 फीसदी की उछाल देखी गई है। टाइटेन में झुनझुनवाला की 4.87 फीसदी हिस्सेदारी है। इसको आगे बढ़ाया भी जा सकता है।