इस हफ्ते शेयर बाजार में होता रहा उतार चढ़ाव, निवेशकों ने दिवाली के कारण जमकर किया निवेश
भारत
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 07:30 AM
भारत
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 07:30 AM
शेयर बाजार में उछाल देखने को मिला है। गुरुवार के दिन सेंसेक्स (SENSEX) 60067.62 अंक पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी (NIFTY) की बात करें तो 17,916 अंक तक आ चुका है। वहीं दिवाली होने के कारण शुक्रवार को बाजार बन्द रहा। इसके अलावा निवेशकों (INVESTORS) ने हफ्ते के आखरी दिन खूब सारे शेयर खरीदा था। बाजार में उम्मीद है कि आने वाले समय में भी उछाल हो सकता है। बाजार में दिवाली होने की वजह से निवेशकों ने बाजार में अधिक शेयर्स खरीदा।
इन शेयर्स में हुआ अधिक मुनाफा
शेयर मार्केट में कुछ शेयर्स में मुनाफा देखने को मिला है। भारतीय कंपनियों में उतार चढ़ावा हुआ है। बाजार में निवेशकों ने जमकर निवेश किया। बाजार में आईकर मोटर्स (EICHER MOTORS), एम एण्ड एम, आईटीसी, बजाज आटो और आईओसीएल में अधिक उछाल देखी गई है।
इसके साथ हिंडल्को इंडस,आईसीआईसीआई बैंक, एशियन पेंट्स, जे एस डबल्यू स्टील और सिपला में काफी नुकसान हुआ। शेयर मार्केट (SHARE MARKET) में इन कंपनियों ने अधिक नुकसान झेला है। माना जा रहा है कि निवेशकों को इन सभी कंपनियों में गिरावट के बाद काफी नुकसान हो चुका है।
विश्लेषकों का मानना है कि महंगाई चिंता का विषय बना हुआ है। ग्लोबल (GLOBAL) स्तर पर ब्याज दर ऊपर पहुंच गया है जिसकी वजह से विदेशी निवेशक भारतीय बाजार से पैसे निकालते जा रहे हैं। इसका सीधा प्रभाव बाजार पर पड़ा है।
इस हफ्ते निवेशकों ने की जमकर खरीदारी
राकेश झुनझुनवाला, डाॅली खन्ना, आशीष कचोलिया और अनिल कुमार गोयल जैसे मशहूर निवेशकों ने दलाल स्ट्रीट में जमकर शेयर खरीदा है। इस दौरान शेयर बाजार रोज नए रिकाॅर्ड (RECORD) बना रहा था। बिग बुल राकेश झुनझुनवाला ने मेटल, स्टील और औऱ बैंक के शेयर्स को अपने पोर्टफोलियो (PORTFOLIO) में शामिल कर लिया है।