Stock Market: शेयर मार्केट में इस हफ्ते हुआ उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स ने लगाई 104 अंक की छलांग
भारत
चेतना मंच
24 Nov 2025 06:53 AM
मुंबई: शेयर बाजार (Stock Market) में हफ्ते के पांचवें और आखिरी कारोबारी दिन कारोबार उछाल के साथ बंद हुआ। दिवाली से पहले लगातार 6वें कारोबारी दिन मार्केट में उछाल देखी गई थी। सेंसेक्स 104 अंकों की तेजी के साथ 59,307 के स्तर पर पहुंचकर बंद हुआ था। निफ्टी 12 अंक बढ़कर 17,576 के स्तर पर पहुंच गया था। सेंसेक्स के 30 में से 13 शेयरों में तेजी हुई है। वहीं 17 शेयरों में गिरावट देखने को मिली है।
घरेलू शेयर बाजार में खरीदारी हुई है। कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स में बढ़त हुई है। कारोबार में ज्यादातर सेक्टर में खरीदारी देखने को मिली है। निफ्टी पर बैंक और फाइनेंशियल इंडेक्स 1.7 फीसदी और आधा फीसदी मजबूत हुआ था। पीएसयू बैंक और प्राइवेट बैंक इंडेक्स दोनों में 1.5 फीसदी अधिक गिरावट हुई है। जबकि आईटी, ऑटो, मेटल, फार्मा और एफएमसीजी इंडेक्स लाल निशान के साथ बंद हुआ।
एनएसई निफ्टी पर शेयर में हुई गिरावट
दूसरी ओर, बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) के शेयर सबसे ज्यादा 3.41 फीसदी की गिरावट के बाद बंद हुआ था। इसके अलावा बजाज फिनजर्व (Bajaj Finserv), अडानी पोर्ट्स (Adani Ports), Divis Labs और L&T
के शेयर में गिरावट हुई थी।
दूसरी तिमाही के अच्छे नतीजों होने के कारण बैंक, आईटी और एफएमसीजी स्टॉक में लिवाली से मार्केट में थोड़ी स्थिरता बढ़ती जा रही है। लेकिन मिडकैप और स्मॉलकैप पर असर हो रहा है।
एक्सिस बैंक, ICICI बैंक, कोटक बैंक, SBI लाइफ, हिंदुस्तान यूनिलीवर, अपोलो हॉस्पिटल, टाइटन, ONGC समेत 21 शेयर्स निफ्टी-50 में उछाल हुई है। वहीं बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, डिविस लैब, अडाणी पोर्ट्स, UPL, LT और इंडसइंड बैंक समेत 29 शेयर्स निफ्टी में नुकसान हुआ है।
बैंकिंग सेक्टर में हुई सबसे अधिक उछाल
NSE के सभी 11 सेक्टोरल इंडेक्स में से 5 में तेजी देखी गई है। बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, प्राइवेट बैंक, PSU बैंक और रियल्टी सेक्टर में तेजी हुई है। वहीं IT, मेटल, ऑटो, FMCG, मीडिया और फार्मा सेक्टर में गिरावट देखने को मिली है।