विज्ञापन
देश में डिजिटल पेमेंट का चलन तेजी से बढ़ रहा है और यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) आज सबसे लोकप्रिय भुगतान माध्यम बन चुका है। करोड़ों लोग रोजाना यूपीआई के जरिए लेनदेन कर रहे हैं।

UPI Circle : देश में डिजिटल पेमेंट का चलन तेजी से बढ़ रहा है और यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) आज सबसे लोकप्रिय भुगतान माध्यम बन चुका है। करोड़ों लोग रोजाना यूपीआई के जरिए लेनदेन कर रहे हैं। इसी बीच यूपीआई ने एक ऐसा नया फीचर पेश किया है, जो खासतौर पर उन यूजर्स के लिए राहत लेकर आया है जो एक से ज्यादा स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं या परिवार के अन्य सदस्यों को सीमित भुगतान सुविधा देना चाहते हैं। इस नए फीचर का नाम UPI Circle रखा गया है, जो बिना बैंक अकाउंट को हर डिवाइस से जोड़ने की झंझट के, मल्टी-डिवाइस पेमेंट की सुविधा देता है। UPI Circle
अभी तक यूपीआई इस्तेमाल करने के लिए जरूरी था कि मोबाइल नंबर सीधे बैंक खाते से लिंक हो। यही वजह थी कि जिन लोगों के पास दो स्मार्टफोन होते हैं, उन्हें वही फोन साथ रखना पड़ता था जिसमें बैंक-लिंक्ड सिम मौजूद होती थी। लेकिन UPI Circle इस समस्या को काफी हद तक खत्म कर देता है। इस फीचर के जरिए एक ही बैंक अकाउंट को सुरक्षित तरीके से कई डिवाइस पर एक्सेस किया जा सकता है। UPI Circle
यह फीचर इस तरह डिजाइन किया गया है कि एक मुख्य (Primary) यूजर अपने अकाउंट का सीमित नियंत्रण अन्य भरोसेमंद यूज़र्स को दे सकता है। गूगल पे ने इसी तरह की सुविधा को Pocket Money नाम से पहले ही पेश किया है। UPI Circle का उद्देश्य भी यही है कि एक ही बैंक अकाउंट से नियंत्रित और सुरक्षित तरीके से दूसरे डिवाइस या यूजर्स को भुगतान की सुविधा दी जा सके। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि बिना दूसरा बैंक अकाउंट खोले भी सीमित डिजिटल ट्रांजेक्शन संभव हो जाता है। UPI Circle
यह फीचर खासतौर पर उन परिवारों के लिए फायदेमंद है जहां एक ही व्यक्ति मुख्य कमाने वाला होता है। वह अपने अकाउंट से पत्नी, बच्चों या अन्य परिजनों को सीमित खर्च की अनुमति दे सकता है। इसके अलावा, ऐसे प्रोफेशनल्स जो अलग-अलग कामों के लिए दो फोन इस्तेमाल करते हैं, उनके लिए भी यह सुविधा काफी उपयोगी साबित हो सकती है। अब उन्हें हर बार मुख्य फोन साथ रखने की जरूरत नहीं होगी। UPI Circle
इस फीचर को एक्टिवेट करना काफी आसान है:
अपने प्राइमरी मोबाइल पर UPI ऐप खोलें
सेटिंग में जाकर UPI Circle या Pocket Money विकल्प चुनें
“Invite Dependent” या “Add Member” पर क्लिक करें
कॉन्टैक्ट नंबर, UPI ID या QR कोड के जरिए सदस्य जोड़ें
वेरिफिकेशन के बाद डिवाइस लिंक करें
अब ट्रांजेक्शन के लिए लिमिट या अप्रूवल सेट करें UPI Circle
UPI Circle में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिमिट भी तय की गई है। सेकेंडरी यूजर एक बार में अधिकतम ₹5,000 और महीने में ₹15,000 तक ही ट्रांजेक्शन कर सकता है। इसके साथ ही प्राइमरी यूजर के पास पूरा नियंत्रण रहता है चाहे तो हर पेमेंट को अप्रूव कर सकता है या मासिक लिमिट सेट कर सकता है। UPI Circle
विज्ञापन