Stock Market:शेयर बाजार में होता रहा उतार-चढ़ाव, अडानी विल्मर ने निवेशकों को किया मालामाल
Stock Market
भारत
चेतना मंच
12 Feb 2022 04:47 PM
शेयर बाजार (Stock Market) में हफ्ते के आखिरी दिन गिरावट के साथ बन्द हो गया है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 773 पॉइंट्स गिरने के बाद 58,152 पर जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी (Nifty) 231 अंक टूटने के बाद 17,374 पर बन्द हो गया था। इस हफ्ते की शुरुआत वाले दूसरे दिन बाजार में तेजी देखने को मिली थी। लेकिन बाजार में पिछले दो दिनोें से गिरावट शुरु हो गई।
बाजार में इस वजह से हुई गिरावट
बाजार की गिरावट (Fall in shares) में सबसे बड़ी वजह अमेरिकन बाजार (American Stock Market) में महंगाई दर समझा जा रहा है। जो 40 साल में अपने सर्वाधिक स्तर पर पहुंच चुकी है। यह महंगाई की दर ने 7.5 प्रतिशत का उच्चतम स्तर पर पहुंची गई थी। इससे भारतीय बाजार पर काफी असर पड़ा है।
कुछ कंपनियों के शेयर्स में हुई बढ़त
इस हफ्ते शेयर बाजार में टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक. एनटीपीसी, HDFC बैंक, HDFC, एक्सिस बैंक, TCS, टेक महिंद्रा, आईओसीएल, इंडस्लैंड बैंक और आईटीसी में बढ़त देखने को मिली है।
इन शेयर्स में हुई गिरावट
शेयर बाजार में इस हफ्ते के दौरान अल्ट्राटेक, टाइटन, विप्रो, पावरग्रिड, मारुति, रिलायंस, नेस्ले, ग्रासिम इंडस, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नाॅलाजी, यूपीएल, भारती एयरटेल, कोटक बैंक, नेस्ले, लार्सन एंड टुब्रो, ICICI बैंक, बजाज फिनसर्व और इंडसइंड बैंक में भारी गिरावट हुई है। अगले हफ्ते भारतीय शेयर में अमेरिका में बढ़ी महंगाई का प्रभाव नजर आ सकता है। हालांकि इसको लेकर कुछ भी स्पष्ट संकेत नहीं मिला है।
अडानी विल्मर बढ़त के बाद हुआ धड़ाम
इस हफ्ते में अडानी समूह (Adani Wilmar) के शेयर ने शानदार एंट्री किया। शुरुआत में इसके स्टाॅक में लिस्टिंग के साथ ही शानदार बढ़त हुई थी। लेकिन आज लगातार इसमें गिरावट हुई। तीन दिन में इसके स्टाॅक ने 60 फीसदी का मुनाफा कर लिया जिसने निवेशकों को मामामाल कर दिया। वहीं अडानी विल्मर दो दिन लगातार अपर सर्किट में भी बना रहा।