विज्ञापन
हर महीने की शुरुआत अपने साथ कुछ नए नियम और बदलाव लेकर आती है, और जुलाई 2026 भी इससे अलग नहीं है। 1 जुलाई 2026 से देश में कई महत्वपूर्ण वित्तीय और प्रशासनिक बदलाव लागू होने जा रहे हैं, जिनका सीधा असर आम जनता, नौकरीपेशा वर्ग और टैक्सपेयर्स पर पड़ेगा।

New Rules 1 July 2026 : हर महीने की शुरुआत अपने साथ कुछ नए नियम और बदलाव लेकर आती है, और जुलाई 2026 भी इससे अलग नहीं है। 1 जुलाई 2026 से देश में कई महत्वपूर्ण वित्तीय और प्रशासनिक बदलाव लागू होने जा रहे हैं, जिनका सीधा असर आम जनता, नौकरीपेशा वर्ग और टैक्सपेयर्स पर पड़ेगा। इनमें टैक्स फाइलिंग, बैंकिंग नियम, PF निकासी, पासपोर्ट फीस और ट्रैवल से जुड़े कई बदलाव शामिल हैं। New Rules 1 July 2026
नौकरीपेशा और बिना ऑडिट वाले टैक्सपेयर्स के लिए ITR-1 और ITR-2 फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 31 जुलाई ही रहेगी। यानी सैलरीड क्लास और नॉन-बिजनेस इनकम वाले करदाताओं को समय पर अपना रिटर्न दाखिल करना होगा, ताकि किसी तरह की पेनल्टी से बचा जा सके। New Rules 1 July 2026
HDFC बैंक अपने Regalia Gold और Diners Club Privilege क्रेडिट कार्ड के नियमों में बदलाव लागू करने जा रहा है। नए नियमों के तहत एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस अब खर्च की शर्तों से जुड़ जाएगा। ग्राहकों को अगली तिमाही में फ्री लाउंज एक्सेस पाने के लिए पिछली तिमाही में कम से कम 60,000 रुपये खर्च करने होंगे।
हर महीने की तरह 1 जुलाई को भी तेल विपणन कंपनियां घरेलू एलपीजी सिलेंडर, सीएनजी और पीएनजी के दामों की समीक्षा करेंगी। इस दौरान कीमतों में बदलाव संभव है, जिसका असर सीधे घरेलू बजट और ट्रांसपोर्ट सेक्टर पर पड़ सकता है। इसके अलावा एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) के नए रेट भी जारी किए जाएंगे, जिससे हवाई यात्रा की लागत प्रभावित हो सकती है। New Rules 1 July 2026
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने नए डिजिटल सिस्टम EPFO 3.0 के तहत एक बड़ा बदलाव लागू करने की तैयारी में है। 1 जुलाई से PF निकासी को UPI से जोड़ने की सुविधा मिलने की संभावना है। इससे कर्मचारी भविष्य निधि का पैसा कुछ ही मिनटों में सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर किया जा सकेगा, जिससे प्रक्रिया पहले से कहीं अधिक तेज और आसान हो जाएगी। New Rules 1 July 2026
विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट फीस में संशोधन किया है, जो 1 जुलाई से लागू होगा। 36 पेज के सामान्य पासपोर्ट की फीस 1500 रुपये से बढ़कर 2500 रुपये हो जाएगी। तत्काल सेवा के लिए अब 3500 रुपये की जगह 5000 रुपये देने होंगे। वहीं 60 पेज के जंबो पासपोर्ट की फीस बढ़ाकर 6000 रुपये तक कर दी गई है। New Rules 1 July 2026
भारतीय रेलवे ने बिना टिकट यात्रा पर जुर्माना बढ़ाने का फैसला किया है। नए नियमों के तहत अब जुर्माना 250 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये किया जा सकता है। इसके अलावा महिला कोच में अनधिकृत रूप से यात्रा करने पर 2500 रुपये तक का भारी जुर्माना लगाने का प्रावधान भी लागू किया जा रहा है। New Rules 1 July 2026
UIDAI ने नागरिकों को राहत देते हुए अगले छह महीनों तक आधार अपडेट को मुफ्त करने का फैसला किया है। पहले नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और ईमेल अपडेट करने पर शुल्क देना पड़ता था, लेकिन अब यह सुविधा सीमित समय के लिए मुफ्त उपलब्ध रहेगी। New Rules 1 July 2026
विज्ञापन