बैंक जॉब चाहने वालों के लिए खुशखबरी! बैंक ऑफ बड़ौदा में 330 पदों पर कल तक करें आवेदन
भारत
चेतना मंच
18 Aug 2025 02:55 PM
बैंकिंग सेक्टर में नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए यह शानदार अवसर है। बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। कुल 330 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 19 अगस्त 2025 को समाप्त हो जाएगी। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे बिना देर किए तुरंत ऑफिशियल वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर आवेदन करें।
किन पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के जरिए डिप्टी मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर समेत कुल 330 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। यह अवसर बैंकिंग सेक्टर में स्थायी और प्रतिष्ठित करियर बनाने की दिशा में एक अहम कदम साबित हो सकता है।
शैक्षणिक योग्यता
इन पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता तय की गई है। उम्मीदवारों के पास निम्न में से कोई एक योग्यता होना अनिवार्य है:
B.E./B.Tech (Computer Science/IT/Information Security/Cyber Security/Electronics/Electronics & Communication/Software Engineering)
MCA/PGDCA या M.E./M.Tech/M.Sc. (उपरोक्त विषयों में)
या किसी भी विषय में ग्रेजुएशन डिग्री (पद अनुसार योग्यता अलग-अलग)।
आयु सीमा
उम्मीदवारों की आयु 24 वर्ष से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। पदानुसार अधिकतम और न्यूनतम आयु सीमा अलग-अलग है। वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के तहत आयु सीमा में छूट मिलेगी।
आवेदन शुल्क
जनरल/ओबीसी/EWS उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹850 + टैक्स + पेमेंट गेटवे चार्ज रखा गया है।
वहीं SC/ST, PwD और महिला उम्मीदवारों के लिए शुल्क मात्र ₹175 + टैक्स + पेमेंट गेटवे चार्ज है।
आवेदन की प्रक्रिया
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले bankofbaroda.in वेबसाइट पर जाना होगा।
होम पेज पर Career टैब पर क्लिक करें।
Current Openings सेक्शन में भर्ती का लिंक चुनें।
“Click here for New Registration” पर क्लिक कर डिटेल्स भरें।
आवेदन फॉर्म को भरने के बाद जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
आवेदन शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म को सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
अंतिम तारीख न भूले:
बैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी पाने का यह मौका बेहद खास है क्योंकि इतने बड़े पैमाने पर भर्तियां बार-बार नहीं निकलतीं। आवेदन की आखिरी तारीख 19 अगस्त 2025 है। अगर आपने अभी तक आवेदन नहीं किया है तो तुरंत करें, क्योंकि कल के बाद यह मौका आपके हाथ से निकल जाएगा।
BSNL ने दिया दिवाली से पहले बंपर तोहफा, सिर्फ 13 सितंबर तक का मौका