सरकारी नौकरी की तलाश खत्म! बिहार में 2747 पदों पर निकली भर्ती, ग्रेजुएट्स तुरंत करें अप्लाई!
भारत
चेतना मंच
07 Aug 2025 11:39 AM
बिहार में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। बिहार ग्रामीण आजीविका संवर्धन समिति (Bihar Jeevika Vacancy 2025) ने 2025 में 2747 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस वैकेंसी के लिए ग्रेजुएट्स समेत तकनीकी और कृषि क्षेत्र के योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
BRLPS के इस मेगा भर्ती अभियान को Bihar Jeevika Vacancy 2025 नाम दिया गया है, जिसमें आवेदन करने की प्रक्रिया सरकारी पोर्टल brlps.in पर शुरू हो चुकी है। योग्य उम्मीदवारों को 18 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
पदों का विवरण (Vacancy Details):
भर्ती प्रक्रिया के तहत अलग-अलग पदों पर नियुक्ति की जाएगी। मुख्य पद निम्नलिखित हैं:
ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर – 73 पद
लाइवहुड स्पेशलिस्ट – 235 पद
एरिया को-ऑर्डिनेटर – 374 पद
अकाउंटेंट (DPCU/BPIU स्तर) – 167 पद
ऑफिस असिस्टेंट (DPCU/BPIU स्तर) – 187 पद
कम्युनिटी को-ऑर्डिनेटर – 1177 पद
ब्लॉक IT एग्जीक्यूटिव – 534 पद
शैक्षणिक योग्यता:
हर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। मुख्य योग्यता में शामिल हैं:
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन
B.Tech / BCA / B.Sc-IT
एग्रीकल्चर में पोस्ट ग्रेजुएशन
नोट: अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें ताकि योग्यता और अन्य शर्तों को भलीभांति समझ सकें।
आवेदन से जुड़ी आवश्यक तिथियां:
आवेदन शुरू: पहले ही शुरू हो चुका है
आवेदन की अंतिम तिथि: 18 अगस्त 2025
आयु सीमा (Age Limit):
न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
अधिकतम आयु विभिन्न श्रेणियों के अनुसार:
सामान्य/ईडब्ल्यूएस पुरुष: 37 वर्ष
सामान्य/बीसी/ईबीसी/ईडब्ल्यूएस महिला: 40 वर्ष
बीसी/ईबीसी पुरुष: 40 वर्ष
SC/ST महिला व पुरुष: 42 वर्ष
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार brlps.in पर जाएं। फिर होमपेज पर दिए गए “Apply Now” लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करें, फिर लॉग इन करें। अब एप्लीकेशन फॉर्म को सावधानी से भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें। फिर शुल्क का भुगतान करें। लास्ट में एप्लीकेशन को अंतिम बार चेक कर सबमिट करें। आवेदन का प्रिंटआउट भविष्य के लिए सेव कर लें।
बिहार सरकार की इस बंपर वैकेंसी से हजारों युवाओं को रोजगार मिलने का सुनहरा अवसर है। अगर आप भी सरकारी नौकरी के इच्छुक हैं और योग्य हैं, तो यह मौका हाथ से ना जाने दें। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है और समय सीमित है, इसलिए तुरंत आवेदन करें।
बैंकिंग करियर का सुनहरा मौका! Union Bank में निकली 250 वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई