Bihar STET 2025: आज से शुरू आवेदन प्रक्रिया, शिक्षक भर्ती का बड़ा मौका!
भारत
चेतना मंच
08 Sep 2025 09:15 AM
Bihar STET 2025:बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 8 सितंबर 2025 से 16 सितंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर ही स्वीकार किए जाएंगे।
लाइफटाइम वैधता वाला सर्टिफिकेट
इस बार परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी यह है कि STET 2025 पास करने पर उन्हें लाइफटाइम वैधता वाला सर्टिफिकेट मिलेगा। इस सर्टिफिकेट के आधार पर उम्मीदवार आगामी BPSC TRE-4 शिक्षक भर्ती परीक्षा, जो दिसंबर 2025 में आयोजित की जानी है, के लिए पात्र हो जाएंगे।
परीक्षा शेड्यूल
बिहार एसटीईटी 2025 परीक्षा 4 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2025 तक कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित होगी। परिणाम 1 नवंबर 2025 को जारी किए जाने की संभावना है ताकि उम्मीदवारों को TRE-4 भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर मिल सके।
आयु सीमा
परीक्षा में शामिल होने के लिए अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष तय की गई है। हालांकि, महिला उम्मीदवारों और बीसी व एमबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट दी जाएगी।
परीक्षा पैटर्न
बिहार STET परीक्षा दो स्तरों पर आयोजित की जाएगी। पेपर-1 माध्यमिक कक्षाओं (कक्षा 9–10) के लिए होगा जबकि पेपर-2 उच्च माध्यमिक कक्षाओं (कक्षा 11–12) के लिए। प्रत्येक पेपर में 150 प्रश्न होंगे, जिनमें से 100 प्रश्न विषय से और 50 प्रश्न शिक्षक कला व दक्षताओं से जुड़े होंगे। परीक्षा की अवधि ढाई घंटे होगी।
किन-किन विषयों के लिए होगी परीक्षा
पेपर-1 (माध्यमिक स्तर): हिन्दी, उर्दू, बांग्ला, मैथिली, संस्कृत, अंग्रेजी, भोजपुरी, गणित, विज्ञान (भौतिकी, रसायन, जीव विज्ञान), इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, वाणिज्य, राजनीति विज्ञान, शारीरिक शिक्षा, संगीत, नृत्य, ललित कला और विशेष शिक्षा।
पेपर-2 (उच्च माध्यमिक स्तर): हिन्दी, उर्दू, बांग्ला, मैथिली, संस्कृत, अंग्रेजी, भोजपुरी, गणित, विज्ञान (भौतिकी, रसायन, जीव विज्ञान), इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, वाणिज्य, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, मनोविज्ञान, गृह विज्ञान, अरबी, फारसी, कंप्यूटर विज्ञान, कृषि और संगीत।
बिहार STET 2025 न केवल शिक्षक बनने का सुनहरा अवसर है, बल्कि लाइफटाइम वैध सर्टिफिकेट के चलते यह अभ्यर्थियों के करियर के लिए और भी अहम साबित होगा। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और परीक्षा पैटर्न व सिलेबस की अच्छी तरह तैयारी करें।
दुनिया के टॉप 5 एजुकेशन सिस्टम, सबके पास है बेहतरीन शिक्षा तंत्र