बैंक ऑफ़ बड़ौदा में लोकल बैंक ऑफिसर के 2500 पदों पर भर्ती, जानें पूरी जानकारी
भारत
RP Raghuvanshi
30 Jul 2025 05:47 PM
भारत
RP Raghuvanshi
30 Jul 2025 05:47 PM
बैंक ऑफ़ बड़ौदा (BOB) ने 2025 में लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) के 2500 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। यह अवसर उन प्रतिभाशाली युवाओं के लिए सुनहरा मौका है जो बैंकिंग क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 4 जुलाई 2025 से 3 अगस्त 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
भर्ती का अवलोकन
इस भर्ती के तहत भारत के विभिन्न राज्यों के महिला और पुरुष उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा, व्यक्तित्व मूल्यांकन और व्यक्तिगत साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
भर्ती से जुड़े मुख्य विवरण:
पद का नाम: लोकल बैंक ऑफिसर
कुल पद: 2500
शैक्षणिक योग्यता: स्नातक (ग्रेजुएट)
आयु सीमा: 21 से 30 वर्ष (आरक्षित वर्गों के लिए छूट मान्य)
वेतनमान: ₹48,480/- प्रति माह
आवेदन शुल्क: सामान्य/ओबीसी ₹850, एससी/एसटी ₹175
आवेदन प्रक्रिया: ऑनलाइन
आवश्यक दस्तावेज़
पहचान पत्र, पता प्रमाण, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, कैटेगरी प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू), पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार पंजीयन प्रमाणपत्र आदि।
आवेदन प्रारंभ तिथि: 04 जुलाई 2025
अंतिम तिथि: 03 अगस्त 2025
प्रवेश पत्र: शीघ्र जारी होगा
परीक्षा तिथि: शीघ्र घोषित होगी
कैसे करें आवेदन की प्रक्रिया पूरी:
1. सबसे पहले विभागीय विज्ञापन ध्यानपूर्वक पढ़ें।
2. बैंक ऑफ़ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाएं।
3. ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
4. आवश्यक जानकारी भरें और दस्तावेज़ अपलोड करें।
5. शुल्क का भुगतान करें और आवेदन सबमिट करें।
6. आवेदन की प्रिंट कॉपी सुरक्षित रखें।
इच्छुक उम्मीदवार समय सीमा के भीतर आवेदन करें और इस भर्ती में हिस्सा लेकर अपने बैंकिंग करियर की शुरुआत करें।
UPSC की बड़ी भर्ती शुरू, इन पदों पर निकली भारी-भरकम भर्ती, जल्दी करें आवेदन