Indian Army Bharti 2025: सिर्फ इंटरव्यू से बन सकते हैं लेफ्टिनेंट, जानें पूरी प्रक्रिया!
भारत
चेतना मंच
13 Oct 2025 02:26 PM
Indian Army Bharti 2025: भारतीय सेना ने युवाओं के लिए एक शानदार मौका दिया है। Indian Army Bharti 2025 के तहत टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स (TGC-143) का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस एंट्री के जरिए उम्मीदवार सीधे इंडियन मिलिट्री अकादमी (IMA), देहरादून में ट्रेनिंग लेकर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन सकते हैं। खास बात यह है कि इस भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी, चयन सिर्फ SSB इंटरव्यू के जरिए होगा।
कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती में B.E/B.Tech या M.Sc पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के पास सिविल, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल या अन्य तकनीकी स्ट्रीम्स में डिग्री होना जरूरी है। जो उम्मीदवार इस योग्यता को पूरा करते हैं, वे joinindianarmy.nic.in पर जाकर 6 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
कोर्स की अवधि और ट्रेनिंग
यह कोर्स जुलाई 2026 से जून 2027 तक चलेगा। ट्रेनिंग इंडियन मिलिट्री अकादमी (IMA) में दी जाएगी, जहां उम्मीदवारों को अनुशासन, लीडरशिप और टेक्निकल स्किल्स की ट्रेनिंग दी जाती है। ट्रेनिंग के दौरान उम्मीदवारों को हर महीने ₹56,400 का स्टाइपेंड मिलेगा। ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूरी करने के बाद उन्हें भारतीय सेना में स्थायी कमीशन (Permanent Commission) के रूप में नियुक्त किया जाएगा।
सैलरी और सुविधाएं
सेना में कमीशन मिलने के बाद उम्मीदवारों की शुरुआती वार्षिक CTC लगभग ₹17 से ₹18 लाख तक होती है। इसके साथ ही उन्हें नि:शुल्क मेडिकल सुविधाएं, सरकारी आवास, और साल में एक बार घर जाने की यात्रा भत्ता जैसी कई सुविधाएं मिलती हैं। यह अवसर न केवल एक करियर है बल्कि देश सेवा का गर्व भी देता है।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन उनके अकादमिक मार्क्स (B.E/B.Tech/M.Sc) के आधार पर किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को SSB इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा, जो प्रयागराज, भोपाल, बेंगलुरु और जालंधर में आयोजित होंगे। इंटरव्यू पास करने के बाद उम्मीदवारों को मेडिकल टेस्ट और फिजिकल फिटनेस टेस्ट से गुजरना होगा।
शारीरिक फिटनेस के मानदंड
IMA में ट्रेनिंग से पहले उम्मीदवारों को फिटनेस टेस्ट पास करना जरूरी है। इसमें 10 मिनट 30 सेकेंड में 2.4 किमी दौड़, 40 पुशअप्स, 6 पुलअप्स, 30 सिटअप्स, 30 स्क्वैट्स और 10 लंजेस शामिल हैं। साथ ही उम्मीदवार को स्वीमिंग आनी चाहिए, जो ट्रेनिंग का जरूरी हिस्सा है।
आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवारों को आवेदन के लिए joinindianarmy.nic.in वेबसाइट पर जाना होगा। वहां “Officer Entry – Technical Graduate Course (TGC-143)” लिंक पर क्लिक करके ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। आवेदन करते समय सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और सबमिशन के बाद प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
Indian Army Bharti 2025 (TGC-143) उन युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर है जो बिना लिखित परीक्षा के भारतीय सेना में अधिकारी बनना चाहते हैं। इंजीनियरिंग और साइंस बैकग्राउंड वाले उम्मीदवार इस मौके का पूरा लाभ उठाकर देश सेवा का सपना पूरा कर सकते हैं।
रेलवे में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका! 10वीं-आईटीआई पास युवाओं के लिए 1763 पद खाली