IOCL अप्रेंटिस भर्ती 2025: 10वीं पास से ग्रैजुएट तक के लिए 405 पद, जानें डिटेल्स
भारत
चेतना मंच
19 Aug 2025 04:24 PM
IOCL Apprentice Recruitment 2025: 405 पदों पर भर्ती शुरू: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने युवाओं के लिए अप्रेंटिस भर्ती का बड़ा मौका निकाला है। इस भर्ती अभियान के जरिए ट्रेड अप्रेंटिस, टेक्निकल अप्रेंटिस और ग्रैजुएट अप्रेंटिस सहित कुल 405 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 अगस्त 2025 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 15 सितंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
कहां कितने पदों पर वैकेंसी
इस भर्ती के तहत अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पद निकाले गए हैं।
महाराष्ट्र – 179 पद
गुजरात – 69 पद
मध्य प्रदेश – 69 पद
गोवा – 22 पद
छत्तीसगढ़ – 22 पद
दादरा एवं नगर हवेली – 22 पद
दमन और दीव – 22 पद
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
आवेदन करने के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास रखी गई है, जबकि कुछ पदों के लिए ग्रैजुएशन की डिग्री जरूरी होगी।
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष होनी चाहिए।
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियम अनुसार छूट दी जाएगी।
ध्यान देने वाली बात है कि बी.ई./बी.टेक., एमबीए, एमसीए, सीए, आईसीडब्ल्यूए, एलएलबी या उससे उच्च योग्यता रखने वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे।
अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग की अवधि
चयनित उम्मीदवारों को 12 महीने की ट्रेनिंग दी जाएगी। इस दौरान उन्हें इंडियन ऑयल की विभिन्न यूनिट्स और लोकेशंस पर अप्रेंटिसशिप प्रोग्राम से जोड़ा जाएगा।
IOCL Apprentice Recruitment 2025: ऐसे करें आवेदन
आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा।
सबसे पहले iocl.com पर जाएं।
होमपेज पर Career सेक्शन पर क्लिक करें।
भर्ती लिंक पर जाकर "Click here for New Registration" पर क्लिक करें।
अपनी डिटेल्स भरें और एप्लीकेशन फॉर्म को पूरा करें।
जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन सबमिट करें।
एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट निकाल लें।
अगर आप 10वीं पास, डिप्लोमा होल्डर या ग्रैजुएट हैं और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो IOCL Apprentice Recruitment 2025 आपके लिए सुनहरा मौका हो सकता है। आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2025 है, इसलिए समय रहते आवेदन करना न भूलें।
बैंक जॉब चाहने वालों के लिए खुशखबरी! बैंक ऑफ बड़ौदा में 330 पदों पर कल तक करें आवेदन