राजस्थान शिक्षक भर्ती 2025: RPSC लेक्चरर के 500 पदों पर भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई
भारत
चेतना मंच
29 Aug 2025 04:46 PM
राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत स्कूल लेक्चरर कृषि (School Lecturer Agriculture) के 500 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 4 सितंबर 2025 से 3 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन होगी।
आवेदन की तारीखें
ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत: 4 सितंबर 2025
अंतिम तिथि: 3 अक्टूबर 2025 (रात्रि 12 बजे तक)
आवेदन का माध्यम: केवल ऑनलाइन (ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं होंगे)
योग्यता क्या होनी चाहिए?
इन पदों के लिए अभ्यर्थियों को शैक्षिक योग्यता और बीएड (B.Ed.) डिग्री होना अनिवार्य है। यूजीसी (UGC) द्वारा मान्यता प्राप्त कृषि या बागवानी में चार वर्षीय स्नातक डिग्री और संबंधित विषय में पीजी डिग्री के साथ ही बी.एड. (B.Ed.) अनिवार्य।
वेतनमान
चयनित उम्मीदवारों को पे-मैट्रिक्स लेवल L-12 (ग्रेड पे ₹4800) के तहत वेतन मिलेगा।
आयु सीमा
न्यूनतम आयु: 21 वर्ष (01 जनवरी 2026 को)
अधिकतम आयु: 40 वर्ष से कम (01 जनवरी 2026 को)
आयु में छूट
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी/एमबीसी/ईडब्ल्यूएस पुरुष: 5 वर्ष
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी/एमबीसी/ईडब्ल्यूएस महिला: 10 वर्ष
सामान्य (अनारक्षित) वर्ग की महिला: 5 वर्ष
विधवा एवं परित्यक्ता महिला: अधिकतम आयु सीमा नहीं
आवेदन कैसे करें?
अभ्यर्थियों को आवेदन करने के लिए RPSC की आधिकारिक वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।
आवेदन केवल SSO Portal https://sso.rajasthan.gov.in के माध्यम से किए जाएंगे।
One Time Registration (OTR) करना अनिवार्य है।
OTR के लिए अभ्यर्थी को नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, लिंग, 10वीं कक्षा की जानकारी और आधार कार्ड विवरण दर्ज करना होगा।
जिन अभ्यर्थियों ने पहले ही OTR कर रखा है, वे सीधे अपने OTR नंबर के आधार पर आवेदन कर सकते हैं।
ध्यान दें: OTR प्रोफाइल में दर्ज नाम, जन्मतिथि और अन्य विवरण आवेदन के बाद संशोधित नहीं किए जा सकेंगे। इसलिए आवेदन करने से पहले सभी विवरणों को दस्तावेजों से मिलाकर सुनिश्चित कर लें।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा की तिथि और स्थान की जानकारी बाद में आयोग की ओर से जारी की जाएगी।
राजस्थान में कृषि और बागवानी से पढ़ाई करने वाले अभ्यर्थियों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। योग्य उम्मीदवार समय पर आवेदन करें और सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें।
UP SI भर्ती में ऐसे बनेगी मेरिट, फिजिकल टेस्ट पास करने के लिए जानें नियम