JMM सांसद महुआ मांझी हुई सड़क हादसे का शिकार, रांची के अस्पताल में भर्ती
Mahua Maji Accident
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 12:15 AM
Mahua Maji Accident : झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की राज्यसभा सांसद महुआ मांझी एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार, वह महाकुंभ में स्नान करने के बाद प्रयागराज से लौट रही थीं। जब वह लातेहार जिले के होटवाग गांव के पास नेशनल हाइवे-39 पर यात्रा कर रही थीं, तभी उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
महुआ मांझी को आई गंभीर चोटें
दुर्घटना में वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और महुआ मांझी को गंभीर चोटें आईं। यह हादसा बुधवार सुबह लगभग चार बजे हुआ था। महुआ मांझी की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें इलाज के लिए तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रांची के निजी अस्पताल में भर्ती
सड़क हादसे में झारखंड मुक्ति मोर्चा की राज्यसभा सांसद महुआ मांझी को गंभीर चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद तुरंत ही लातेहार जिला पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से लातेहार सदर अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टर्स ने उनका प्राथमिक उपचार किया, लेकिन उनकी और अन्य घायलों की स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स अस्पताल भेजने की सलाह दी गई। हालांकि, रिम्स अस्पताल के बजाय महुआ मांझी और उनके बेटे समेत सभी घायलों को रांची के निजी अस्पताल, आर्किड मेडिकल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।