बंगलुरु से आ रही फ्लाइट की राइट विंग से टकराया पक्षी , टल गया बड़ा हादसा
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 11:04 AM
पटना एयरपोर्ट पर एक बार फिर से बड़ा हादसा होने से टल गया है। फ्लाइट की राइट विंग से एक पक्षी टकरा गया। फ्लाइट में करीब 150 से अधिक पैसेंजर्स सवार थे। जैसे ही यह सूचना एयरपोर्ट के अधिकारियों को लगी एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। लेकिन पायलट ने फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग करा ली थी।
विमान की राइट विंग से एक पक्षी के टकराते ही ज़ोर की आवाज़ हुई। एयरपोर्ट से जुड़े सूत्रों के अनुसार इस हिट की वजह से फ्लाइट के राइट विंग का कुछ हिस्सा पिचक गया है। इसके अलावा फ्लाइट को कोई बड़ा नुक्सान नहीं हुआ है।
बर्ड हिट के बावजूद पायलट ने इस फ्लाइट को सेफली लैंड कराया। एक एक करके सारे पैसेंजर्स को उतारा गया। इसके बाद फ्लाइट को एयरपोर्ट पर ग्राउंडेड कर दिया गया।