अगर आपने भी की हैं ये गलतियां तो नहीं बन पायेगा आपका क्रेडिट कार्ड , जानें डिटेल्स
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 10:05 PM
आजकल के समय में क्रेडिट कार्ड हर किसी की आर्थिक ज़रूरतों को पूरा करता है। क्रेडिट कार्ड बैंकों के द्वारा लोगों के लिए जारी किये जाते हैं। अगर आप क्रेडिट कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आप इन बैंकों या संस्थानों से संपर्क कर सकते हैं। जब आप क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई करते हैं तो जो भी क्रेडिट कार्ड जारी कर रहा है वो आपके आवेदन की जांच कर सकता है और वो आपके आवेदन को किसी गलती की वजह से अस्वीकार भी कर सकता है।
अगर आप एक बेरोज़गार व्यक्ति हैं तो आपके लिए क्रेडिट कार्ड नहीं बनाया जायेगा और अगर कहीं नौकरी करते भी हैं और अगर आपकी आय कम है तब भी आपका क्रेडिट कार्ड कैंसिल कर दिया जाएगा। इसके अलावा अगर आपने बैंक से पहले से ही लोन ले रखा है और उसे समय पर चुकाया नहीं है तो इससे भी आपका क्रेडिट कार्ड कैंसिल किया जा सकता है।
क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करने से पहले हमेशा आपको अपनी क्रेडिट रिपोर्ट की जांच करनी चाहिए।